Babuaa Desk

Generic placeholder image

   देवांश अब न केवल सुनेगा अपितु बोलेगा भी। यह संभव हुआ है सारंगढ के चिरायु टीम के द्वारा, जिनकी मदद से ग्राम हिच्छा के 2 वर्षीय बालक का चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की तहत चिरायु योजना जन्म से 18 वर्ष तक आयु के जरूरमंद बच्चों के लिए ही है जिनकी बीमारियों को समय पर पहचान कर निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करायी जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के चिरायु टीम (ब) अपने दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान  समीपस्थ ग्राम हिच्छा आंगनबाड़ी केंद्र के बालक देवांश को श्रवण बाधित पाया, बच्चे के सुनने की क्षमता में कमी के साथ ही बाह्य ध्वनि के प्रति कोई भी रिस्पॉन्स नहीं करता।  'स्वस्थ बचपन, सुनहरा भविष्य’ देवांश अब सुनेगा और बोलेगा

01 Sep 2024 10:49AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कल जांजगीर-चाम्पा जिले के भारतीय कुष्ठ निवारण संघ  सोंठी आश्रम कात्रेनगर का भ्रमण किया एवं सरस्वती शिशुमंदिर चांपा में विधाभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने भारतीय कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि कुछ दशक पूर्व लोग कुष्ठ को एक छूत की बीमारी समझते थे। लोग कुष्ठ रोगियों से न केवल शारीरिक दूरी अपितु एक सामाजिक दूरी बनाकर रहा करते थे। वर्तमान में यह भेदभाव कम होता जा रहा है। शासन के द्वारा इनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर द्वारा कुष्ठ पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा हम सबके लिए प्रेरणा पुंज है। कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण सेवा के समान है।  नर सेवा ही नारायण सेवा: मंत्री टंक राम वर्मा

01 Sep 2024 10:49AM,
by: Babuaa Desk