मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांस्य मेटल से निर्मित यह आदमकद मूर्ति 12 फीट ऊंची और 2 टन वजनी है। इस मूर्ति को पूर्व में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्रम में स्थापित किया गया है।
24 Jan 2023 01:42AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा और पुरैना-खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समायावधि का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
24 Jan 2023 01:42AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बलौदाबाजार विधानसभा अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम पुरैना-खपरी में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मजदूर श्री झंगलू देवांगन के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का श्री झंगलू देवांगन के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
23 Jan 2023 10:25AM,by: Babuaa Desk
लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विधानसभा के लाहोद पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां के लघु कृषक और श्रमिक श्री अघनू कोसले के घर भोजन किया। इस अवसर पर श्री कोसले के घरवालों ने मुख्यमंत्री का आरती एवं तिलक कर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।
22 Dec 2022 10:37AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव कसडोल विधानसभा होगा। मुख्यमंत्री आज 22 दिसंबर को कसडोल विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.10 बजे कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचेंगे। ओड़ान में 12.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे ओड़ान के हाईस्कूल मैदान स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा लाहोद के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे नए पुलिस लाईन मैदान स्थित हेलीपेड (खम्हारडीह) लाहोद पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे से 4.15 बजे तक लाहोद में ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। 4.20 बजे लाहोद से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे से 5.10 बजे तक कसडोल में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कसडोल से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव आज कसडोल में
22 Dec 2022 05:46AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









