छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आग इतनी तेज थी कि लोग चाहकर भी ट्रक ड्राइवर को जलने से नहीं बचा सके। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क हादसे में जिंदा जल गया ड्राइवर
16 Sep 2022 10:25AM,by: Imran Khan
मुंगेली : जिले के लोरमी नगर पंचायत के सभापति ने पीआईसी मेंबर की सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले सदस्य भाजपा के पार्षद रिक्की सलूजा हैं. जो वार्ड क्रमांक 6 से चुनकर आए हैं.अध्यक्ष के नाम सौंपे अपने इस्तीफे में पार्षद ने व्यक्तिगत कारणों से अपने दायित्वों का ठीक तरह से निर्वहन नही कर पाने को वजह बताया है. लोरमी नगर पंचायत बना राजनीति का अखाड़ा
27 Aug 2022 12:23AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जिला पंचायत सदस्य के सैंडलकांड ने माहौल पूरी तरह से गर्म कर दिया है। अब जिलेभर के अधिकारियों ने महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर अधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की है। गुरुवार को लैला ननकू भिखारी आईएएस अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास को सैंडल लेकर मारने दौड़ गईं थी। इस घटना के बाद से ही अधिकारियों में गुस्सा है।
25 Dec 2021 02:01AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक स्टूडेंट स्कूल के अंदर ही तलवार लहराने लगा। इतना ही नहीं उसने एक स्कूल टीचर पर हमला कर दिया। फिर महिला टीचरों के सामने गंदी-गंदी गालियां दी और टीचर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वह काफी देर तक स्कूल कैंपस में हंगामा करता रहा। पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सरगांव थाना के बावली उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
16 Dec 2021 01:27AM,by: Imran Khan
दिव्यांगजनो के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हे आर्थिक रूप से स्वावंलबी बनाने के लिए जिले के दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी (दो अतिरिक्त पहियों के साथ) निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। एक ओर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी प्राप्त होने पर वे उच्च शिक्षा कौशल विकास, प्रशिक्षण, स्वरोजगार की ओर अग्रसर होंगे। वहीं दूसरी ओर कामगार दिव्यांग जो अपने घर अथवा गांव से रोजगार हेतु अन्यंत्र स्थान नहीं जा पाते थे और दूसरों पर निर्भर रहते थे। निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी मिलने पर अब वे कहीं भी जाकर अपनी सेवा देकर यथाशक्ति पारिश्रमिक प्राप्त कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालन ने आज यहां बताया कि शालाओं में अध्ययनरत् दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटर अथवा स्कूटी प्राप्त करने के लिए उन्हे जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम व 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास वाहन चलाने का लायसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी या उसके माता-पिता, अभिभावकों की मासिक आय राशि रूपये तक होना चाहिए। 60 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता तथा उसके पास यू.डी.आई.डी. कार्ड होनी चाहिए। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नियमित छात्र-छात्राओं हेतु संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालय प्रमुख से प्रमाणित कराना होगा। इसी तरह कामगार दिव्यांगो को जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम व 40 वर्ष से अधिक न होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास वाहन चलाने का लायसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी या उसके माता-पिता, अभिभावकों के मासिक आय 20 हजार रूपये होनी चाहिए। 70 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता हो तथा उसके पास यू.डी.आई.डी. कार्ड हो। रोजगार में कार्यरत् दिव्यांगजन को संबंधित कार्यालय प्रमुख से प्रमाणित पे-स्लिप, कार्य स्थल आदि के संबंध में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। स्वरोजगार ऋण देयक की भुगतान की प्रति तथा संबंधित बैंक, विभाग, संस्था प्रमुख से प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना होगा। अतः उपरोक्तानुसार पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी प्राप्त करने के लिए कलेक्टोरेट जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कक्ष क्रमांक-140, 141, जिला-मुंगेली (छ.ग.) में कार्यालयीन दिवस व समय पर उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन कर सकते है।
10 Jul 2021 01:00PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में तैनात जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने रविवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उनके सरकारी बंगले का दरवाजा तोड़कर साड़ी के फंदे से लटका शव निकाला। फिलहाल ये साफ नहीं है कि महिला जज ने जान क्यों दी? मुंगेली के SP अरविंद कुजूर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक जज कांता मार्टिन अकेली रहती थीं। अकेलेपन की वजह से वे डिप्रेशन में थीं। महिला जज ने किया सुसाइड,नहीं मिला सुसाइड नोट
16 Nov 2020 05:11AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







