छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कांग्रेस विधायक का देवी गीतों में जमकर झूमने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक गुलाब गमरो देवी गीत झूपत-झूपत आबे दाई गाने में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो दुर्ग पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें माता सवार हो गईं और वो झूमने लगे।।।। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो नवरात्रि के दिनों में लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वो अपने विधानसभा क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं। झूपत झूपत...देवी गीत में जमकर झूमे विधायक
02 Oct 2022 03:21PM,by: Imran Khan
जशपुर जिले का कांसाबेल थाना अन्तर्गत बटईकेला गांव में चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हद तो तब हो गई कि युवक पर थाली और कटोरी चोरी करने का शक था। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है।
06 Sep 2022 12:36PM,by: Imran Khan
कांग्रेस सरकार की शह पर सोची समझ साजिश के तहत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर स्थापित चौक को अपमानजनक तरीके से तोड़ा गया। सरकार के इस कृत्य से मेरे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ की जनता की भावना आहत हुई है। इस देश की जनता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अटल बिहारी बाजपेयी को तीन बार प्रधानमंत्री बना कर देश का नेतृत्व करने का अवसर दिया। उन्होनें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित कर,यहां की जनता की कई दशकों के सपनों को साकार किया था। ऐसे महान नेता के नाम पर स्थापित चौक के साथ जो व्यवहार किया गया है,वह कदापी सहन करने के लायक नहीं है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री को सरईटोला आ कर इस चौक की दुर्दशा देखना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या कैसा कांग्रेसी कल्चर है। उन्होनें कहा कि इस मामले में भाजपा का हर कार्यकर्ता अंतिम सांस तक संघर्ष करने के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ तेज हो रहे असंतोष और अव्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार,इस तरह का विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है। भूपेश सरकार की चला चली की बेला आ पहुंची है। झूठे वायदे के अपने ही मकड़जाल में कांग्रेस बुरी तरह से उलझ गई है। पूरा प्रशासनिक तंत्र सड़क में नजर आ रहा है। प्रशासनिक गतिविधियां और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की असफलता का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है?
26 Aug 2022 04:59PM,by: Imran Khan
जशपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल के तीसरे दिन जशपुर जिला मुख्यालय में महाप्रभु जगन्नाथ जी को हड़तालियों ने याद किया. इस बीच कर्मचारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पत्थलगांव विकास खंड के कीर्तन मण्डली के कलाकारों ने फेडरेशन की ओर से पूजा अर्चना कर सरकार को अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए सद्बुद्धि की कामना की. इस दौरान ओडिशा की संस्कृति में धरना स्थल रंग गया.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
जशपुर : ''जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जशपुर जिले की पहचान उत्खनन उद्योग नहीं, बल्कि पर्यटन और इस पर आधारित उद्योग का विकास किया जाएगा. जशपुर के माटीपुत्र दिलीप सिंह जूदेव के सपने को साकार करने के लिए हम सब मिल कर काम किया हैं और करते रहेंगे.'' ये बातें जिले के बगीचा ब्लॉक के पकरिटोली में 149 हैक्टेयर में बॉक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को आयोजित होने वाली जनसुनवाई का विरोध करते हुए कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज कहीं। जशपुर में बॉक्साइट उत्खनन को लेकर बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार
20 Aug 2022 01:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






