Imran Khan

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।

14 Nov 2022 07:29AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। वह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात का दौरा करेंगे। गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव प्रचार नहीं करने के कारण पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जहां 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। अब हिमाचल में चुनाव खत्म होने के साथ ही कांग्रेस गुजरात पर फोकस कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में, कांग्रेस के प्रमुख पार्टी नेताओं द्वारा चुनावी राज्य में कई प्रचार रैलियां निर्धारित की गई हैं।

14 Nov 2022 04:18AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य से औद्योगिक परियोजनाओं के बाहर जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर रविवार को कटाक्ष किया। इससे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच चल रहे सियासी वाकयुद्ध में नया अध्याय जुड़ गया। बावनकुले ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे को उनकी ही पार्टी के विधायक छोड़ सकते हैं तो औद्योगिक परियोजनाएं राज्य से बाहर क्यों नहीं जा सकतीं? सांगली जिले के दौरे में बावनकुले ने पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। विपक्ष एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस परियोजना के गुजरात चले जाने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। इसी के मद्देनजर बावनकुले ने कहा, ''अगर उद्धव ठाकरे के विधायक उन्हें छोड़ सकते हैं, तो उद्योग महाराष्ट्र से बाहर क्यों नहीं जा सकते, लेकिन इस तरह के फैसलों का दोष एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नयी सरकार पर मढ़ा जा रहा है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पूरा कार्यकाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का प्रबंधन करने में बिताया और उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि महाराष्ट्र में कोई उद्योग आ रहा है या नहीं।

14 Nov 2022 04:18AM,
by: Imran Khan