मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सिहावा में आज आयोजित कार्यक्रम में 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 16 करोड़ 54 लाख 29 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 56 करोड़ 01 लाख 91 हजार रुपए के 69 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
12 Jan 2023 06:41AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेलरगांव में आदिवासी वनपट्टा धारी किसान एवं श्रमिक श्री शिवप्रसाद नेताम के घर भोजन करने पहुंचे। उनके आने से किसान परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 60 वर्षीय आदिवासी किसान श्रमिक श्री नेताम ने घर पहुंचने पर परिवार ने पूरी आत्मीयता मुख्यमंत्री का स्वागत तिलक और आरती से किया। मुख्यमंत्री को यहां घर पर बने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यजनों का भोजन परोसा गया। जिसमें नगरी का प्रसिद्ध दुबराज चाँवल के साथ उड़द बड़ा, रोटी, अरहर दाल, मुनगा- आलू बड़ी, खट्टा में मूली भाटा, लाल भाजी, चना भाजी, भथुवा भाजी, टमाटर चटनी, आचार व पापड़ का मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने दुबराज चाँवल की खेती सहित अन्य फसल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और उनका हाल चाल भी पूछा। श्री नेताम ने बताया कि उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं। उन्हें वनाधिकार पत्र के तहत एक एकड़ जमीन मिली है, जिसमें वे खेती करते हैं। इसके अलावा वे मजदूरी करके जीवन चलाते हैं। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए श्री नेताम एवं उनके परिवार को धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किए, उन्होंने परिवार वालों के साथ एक ग्रुप फोटो भी ली। मुख्यमंत्री भोजन करने आदिवासी वनपट्टाधारी किसान के घर पहुंचे
11 Jan 2023 10:55AM,by: Babuaa Desk
दिवाली पर्व मनाने के बाद पड़ने वाले पहले शुक्रवार को गंगरेल मड़ई का आयोजन मां अंगारमोती मंदिर परिसर में हुआ। मड़ई में 52 गांवों के देवी-देवता शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर नि:संतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति की कामना कर जल चढ़ाया। मड़ई का आनंद उठाने क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुए। नि:संतान महिलाओं ने पेट के बल लेटकर की संतान प्राप्ति की कामना
29 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
धमतरी: केरेगांव के जंगल में 25 अगस्त को एक नवविवाहिता की लाश मिली थी. इस मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं. पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है. पुलिस ने बताया कि "मृतिका 27 साल की है. जिसका नाम सुरमा नागवंशी था, जो अमलीपारा की रहने वाली थी. उसकी शादी रुद्री के विश्रामपुर में हुई थी. महिला की लाश अमलीपारा के पास ही जंगल में मिली थी.
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









