मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
23 Dec 2022 08:45AM,by: Babuaa Desk
कवर्धा। कबीरधाम जिले में आज दूसरे दिन किसानों की राशि गबन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। किसानों के केसीसी लोन लेकर फरार होने वाले दो समिति प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी ने 116 किसानों का साढ़े 22 लाख से ज्यादा का रकम गबन कर लिया था। तो दूसरे ने 118 किसानों से 87 लाख की राशि का गबन किया था। किसानों की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
22 Sep 2022 02:29PM,by: Imran Khan
कवर्धाःतहसील सहसपुर लोहारा में पदस्थ चार पटवारियों को अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब करना भारी पड़ा। उनका पंडरिया तहसील में तबादला कर दिया गया। तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को लेकर नाराजगी दर्शाइ थी।
11 Sep 2022 10:41AM,by: Imran Khan
पंडरिया : सतनाम पंथ के गुरु बालक दास जी की जयंती ग्राम कुंडा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पूजा अर्चना ,दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया. पवित्र जैतखाम और गुरुजी के छायाचित्र की विशेष पूजा अर्चना कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया. गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलने संकल्प लिया गया. गुरु घासीदास बाबा के पुत्र गुरु बालक दास की जयंती सतनामी पारा, सतनाम भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ सभी ने संकल्प लिया. बाबा के बताएं मार्गों पर चलकर समाज राष्ट्र को सर्वोपरी मानते हुए जनहित में कार्य करते रहेंगे. पंडरिया के कुंडा में मनाई गई गुरु बालक दास की जयंती
20 Aug 2022 10:25AM,by: Imran Khan
पंडरिया : पंडरिया ब्लॉक के दामापुर बाजार में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु गायों को लेकर किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया है. दामापुर की सड़कों पर गायों को पहले इकट्ठा किया गया.इसके बाद सड़क के बीचों बीच रस्सी से घेरकर बैठाया गया. दामापुर बाजार में पिछले काफी समय से लावारिस गाय की शिकायत जनता जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिल रही थी. वहीं कार्यकर्ताओ ने इस विषय पर पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को बतौर सूचना भी दी थी. लेकिन किसी ने भी जनता की नहीं सुनी.
18 Aug 2022 11:02PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








