कवर्धा :कबीरधाम जिले में कोविड़-19 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला श्रम कार्यालय द्वारा राज्य श्रम विभाग के निर्देशानुसार जिले में संचालित कारखाने, निजी संस्थाने उपक्रम में श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है।
26 Mar 2021 04:02PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के धर्मपुरा गांव में साम्प्रदायिक विवाद फिर भड़क उठा है.। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने गांव में स्थित सतनामी समाज के धर्मस्थल में आग लगा दी। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। इस बीच सतनाम पंथ के धर्मगुरु बालदास साहब, युवराज गुरु खुशवंत साहब और राजमहंत संतन दास ने रायपुर में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की। धर्मपुरा गांव में बदमाशों ने सतनामी समाज के धर्मस्थल पर आग लगाई
05 Jan 2021 02:24PM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार के कृषि संबंधी विवादित कानूनों के समर्थन में भाजपा पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत कर रही है। आज कवर्धा में प्रस्तावित किसान महापंचायत के आयोजन स्थल को लेकर विवाद हो गया है। कवर्धा प्रशासन ने भाजपा को अपनी किसान पंचायत का आयोजन पूर्व निर्धारित गांधी मैदान की जगह राजमहल चौक स्थित राजीव गांधी पार्क में करने को कहा है। इधर, भाजपा गांधी मैदान में ही तैयारी कर रही है। इस पंचायत में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी कवर्धा पहुंच रहे हैं।
18 Dec 2020 07:02AM,by: Imran Khan
कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चार अज्ञात लोगों ने 14 वर्षीय आदिवासी बालिका से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सोमवार को बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिन्हा ने बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की कि बीते रविवार को जब वह अपने एक मित्र के साथ सैर पर गई थी, तब चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने बालिका के मित्र को धमकाकर वहां से भगा दिया। सिन्हा ने बताया कि बालिका की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल रही है और राज्य की जनता असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
24 Nov 2020 11:47AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





