24 Apr 2021
रायपुर : प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रहीं हैं। आज 16,731 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 143,348 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 5,09,622 है। साथ ही 203 लोगो की मौत भी हुई है। जिलों की हालत चिंताजनक बना हुआ है।
24 Apr 2021 05:45PM,by: Babuaa Desk
कांकेर / नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर जिले के कामतेड़ा स्थित बीएसएफ कैम्प में नक्सलियों ने हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी गोलीबारी जारी है| जवान और नक्सलियों के बिच अभी भी मुठभेड़ जारी है | घटना की पुष्टि अन्तागढ़ एसडीओपी कौशलेंद्र पटेल ने की है | कांकेर स्थित बीएसएफ कैम्प में नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ जारी
24 Apr 2021 04:26PM,by: Babuaa Desk
रायपुर/ प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों की मौत की संख्या और कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 2 और जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया | जशपुर व कांकेर जिले में भी लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गई है। प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जी, फल, किराना समान बेचने की छूट दी है। वहीं, प्रशासन ने शादी समारोह के लिए सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने का निर्देश दिया है| छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बढ़ा लॉकडाउन
24 Apr 2021 04:17PM,by: Babuaa Desk
बलौदाबाजार / शहरों एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों में कोरोना के लक्षण दिखतें अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर अब उन्हें घर बैठे ही मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी जायेगी। समय पर दवाई मिल जाने से मरीजों की स्थिती गंभीर नही होगी। जांच के पहले ही दवाइयां लक्षण वाले व्यक्तियों को देनें के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी हो चुका हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के मितानिनों को कोरोना संक्रमण की दवाइयां का पैकेट वितरण भी कर दिया हैं। शहर एवं ग्रामीण अंचलों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद भी कई लोग कोरोना जांच नही कराते है एवं झोलाछाप, अपंजीकृत डॉक्टरों के सम्पर्क में आकर अनाप शनाप दवाइयों का सेवन कर संक्रमण को बढ़ाने के बाद गंभीर हालत में ऐसे लोग अस्पताल पहुँचते है, जो परिवार और अन्य लोगों में संक्रमण फैला चुके होते है। क्योंकि इन लोगों को समय पर कोरोना की दवाइयां नही मिलने के कारण यह स्थिती बनती है। जिसके लापरवाही के चलते अनके लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी हैं। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज राज्य शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देतें हुए प्रत्येक घर तक मितानिनों के माध्यम से प्रोफाइलेक्टिक दवाइयों को पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला के सभी मेडिकल अधिकारियों, मितानिनों एवं एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को निर्देश जारी कर दी गयी है।
कलेक्टर ने की अपील कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी जिला वासियों से अपील की है की कोरोना के लक्षण दिखने अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर वह मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते है। वही मितानिनों और एएनएम के पास दवाइयां नही मिलने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर दवाई प्राप्त कर सकतें हैं। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अनिवार्य रूप से टीकाकारण कराये। कोरोना वैक्सीन का टीकाकारण सम्बंधित अपवाहों एवं भ्रांतियों से बचें। टीकाकरण कोरोना से बचाव के कवच के समान है। अंत आप सभी पात्रधारी अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी वैक्सिन सेंटर में जाकर टीका अवश्य लगवाएं। मितानिनों से अब घर बैठे मिलेंगी कोरोना की निःशुल्क दवाइयां
24 Apr 2021 04:15PM, by: Babuaa Desk
रायपुर/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों, आडम्बरों और कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा का संदेश दिया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी जनसामान्य के लिए प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर का जीवन हम सभी को अनुशासन, तप और संयम को अपने जीवन मे उतारने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का दर्शन अशांत विश्व को शांति का सन्देश दे सकता है और दुनिया को हिंसा व आतंकवाद से मुक्ति दिला सकता है। भगवान महावीर के जीवन आदर्शों का पालन करने पर हम सभी प्रकृति के अनुकुल रहेंगे और सदैव निरोगी रहेंगे तथा संक्रामक बीमारियों से भी हमारी रक्षा होगी।
24 Apr 2021 04:01PM,by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार दो महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया गया है | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई और जून 2021 के लिए मुफ्त अनाज प्रदान करने के लिए फैसला किया है. मई और जून 2021 के महीने में गरीबों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा. कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के दौरान उनकी मदद करने के लिए यह फैसला लिया गया है.
24 Apr 2021 04:01PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




