24 Apr 2021
रायपुर, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में आवश्यक जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न जिलों में पदस्थ औषधि निरीक्षकों की ड्यूटी औषधि अनुज्ञप्तिधारी सी एण्ड एफ/स्टॉकिस्ट की संस्था में लगाई गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार महासमुंद के अवधेश भारद्वाज की मे. माइलन फार्मास्यूटिल लिमिटेड के रायपुर स्थित समस्त स्टॉकिस्ट, भास्कर सिंह राठौर बेमेतरा की मे. प्रकाश एजेंसी, सरोना रायपुर (सी एण्ड एफ हेटेरो हेल्थ केयर लिमिटेड), सुनील खरांशु गरियाबंद की मे. राजेश फार्मा डुमरतराई, रायपुर/मे. तुल्सयान एजेंसी, ओल्ड मेडिकल काम्प्लेक्स, रायपुर (स्टॉकिस्ट-जुबलिएन्ट फार्मा लिमिटेड), सुमित देवांगन धमतरी की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरिस लिमिटेड, ग्राम बनरसी (माना के पास) रायपुर, रामबृजेश प्रजापति बलौदाबाजार की मे. सनफार्मा इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड, नथानी काम्प्लेक्स श्याम नगर रायपुर, बृजराज सिंह दुर्ग की मे. जॉयडस हेल्थ केयर प्रा. लि. मोहन नगर थाना दुर्ग तथा सुनील पंडा सुकमा की मे. सिप्ला लिमिटेड, नागपुर के रायपुर स्थित समस्त स्टॉकिस्ट के फर्म की जानकारी संधारित करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि फर्म/संस्था द्वारा क्रय एवं विक्रय किए गए औषधि रेमडेसिविर इंजेक्शन की संपूर्ण जानकारी प्रतिदिन शाम 5 बजे निर्धारित प्रपत्र में संधारित कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
24 Apr 2021 06:27AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते आक्सीजन को लेकर मची अफरा तफरी के बीच सरकार दूसरे देशों से उच्च क्षमता वाले आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी में है। सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ इसको लेकर बातचीत भी चल रही है। सरकार ने राज्यों को उत्पादन बढ़ाने के लिए बंद पड़ी आक्सीजन इकाइयों को दोबारा चालू करने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद यह पहल की गई है। शाह ने आक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
24 Apr 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 46 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 624 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए हैं। अबतक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,66,10,481 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 25,52,940 है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1,89,544 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है ताकी इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
24 Apr 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
COVID-19 के संक्रमण और कई राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच, सरकार सिंगापुर और UAE से उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों के आयात के लिए बातचीत कर रही है और राज्यों को इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए बंद ऑक्सीजन संयंत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है।
गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश में कोरोनोवायरस स्थिति की समीक्षा की।
24 Apr 2021 05:07AM, by: Babuaa Desk
रायपुर/ रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के दिए गए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जहां एक ओर राज्य सरकार कोरोना संकट से जूझ रही है, जरूरी संसाधन मुहैया करा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा इसमें भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.
24 Apr 2021 05:06AM,by: Babuaa Desk
कोविड -19 मामलों में स्पाइक के बीच, ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के साथ राज्य की सीमा को सील कर दिया, जहां वायरस का ट्रिपल म्यूटेंट पाया गया है।
अंतरराज्यीय सीमा के साथ तीन प्रमुख चौकियों पर सख्त चौकसी भी है, जो बालासोर और मयूरभंज जिलों से होकर गुजरती है।
24 Apr 2021 05:06AM, by: Babuaa Desk
गौरेला पेंड्रा मरवाही / कोविड-19 टीकाकरण के दौरान जिले में मितानिन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मितानिन की शिकायत पर मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ गौरेला थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. वही गौरेला पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. टीकाकरण के दौरान मितानिन के साथ मारपीट, गिरफ्तार
24 Apr 2021 04:26AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


