मुख्यमंत्री कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गोंडवाना समाज के पदाधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन किया। जिसमें उन्हें मिलेट, कोदो, कुटकी, रागी से तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत कुमार धु्रव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, जनपद अध्यक्ष बृजबत्ती मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुनाराम तेता सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।
04 Feb 2023 01:35AM,by: Babuaa Desk
पुलिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक हेड कांस्टेबल ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक राइफल से कथित तौर पर गोली चलाने के बाद अपनी जान गंवा दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक और उसके अधीनस्थ के बीच कहासुनी हो गयी l गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को हथियार के साथ एक कमरे में बंद कर लिया l
25 Dec 2022 11:45AM,by: Babuaa Desk
कांकेर पुलिस ने नक्सल मोर्चे में एक बड़ी कामयाबी के साथ दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस के हाथों मारे गए नक्सलियों में हार्डकोर नक्सली दर्शन पद्दा शामिल हैं। वहीं मुठभेड़ में पुलिस ने जागेश नामक नक्सली को भी ढ़ेर कर दिया है। लंबे समय बाद कांकेर पुलिस को नक्सलियों को मारने का मौका मिला। पिछले कई दिनों से घटनास्थल के इर्द-गिर्द नक्सलियों की मूवमेंट पर पुलिस की नजर थी। पुलिस ने रणनीतिपूर्वक मुठभेड़ में नक्सलियों को मार दिया है। घटना की पुष्टि करते कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि बीती रात को नक्सलियों के साथ अंतागढ़ इलाके के कड़मे के जंगल में मुठभेड़ हुई। जिसमें दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल का मुआयना करने पर मौके पर दो शव मिले। जिसकी पहचान दर्शन पद्दा और जागेश के रूप में हुई। कांकेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली मारा गया
31 Oct 2022 07:52AM,by: Imran Khan
कांकेर-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली उंगी मंडावी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसे लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। 15 अक्टूबर को नारायणपुर DRG के साथ देवगांव हुचडी में नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें महिला नक्सली उंगी मंडावी बुरा तरह घायल हो गई थी।
26 Oct 2022 01:46AM,by: Imran Khan
नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली बुज्जी उर्फ जननी ने बुधवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बुज्जी के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर करने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से बुज्जी को 10 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है। पति के प्रेम में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर
13 Oct 2022 11:10AM,by: Imran Khan
बस्तर में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पुलिस ने तेंदूपत्ता फर्जीवाड़े के आरोप में चार ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है. ठेकेदारों पर आरोप है कि उसने वन विभाग को चकमा देकर तेंदूपत्ता संग्रहण में धांधली की है. आरोपियों ने ग्रामीण संग्रहणकर्ताओं को धोखा देकर अवैध रूप से लाखों रुपये का तेंदूपत्ता का संग्रहण किया. उसके बाद वन विभाग को गुमराह कर इस तेंदूपत्ता को ओडिशा में खपाने का प्रयास किया. सुकमा में तेंदूपत्ता खरीदी में फर्जीवाड़ा, चार ठेकेदार गिरफ्तार
23 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
कांकेर : कांकेर जिले की चारामा पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी के आरोप में एक ट्रक चालक सहित दो सहयोगी धरे गए हैं. ये लोग रास्ते में पड़ने वाले दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. ट्रक वालों के साथ एक कबाड़ी व्यवसाई को भी गिरफ्तार किया गया है. ट्रक चालक और उसके दो साथी अक्सर रायपुर से जगदलपुर और जगलपुर से रायपुर जाने के वक्त सुनसान दुकानों को अपना निशाना बनाते थे. इस बार बिल्डिंग मटेरियल के दुकान में चोरी करना इन चोरों को महंगा पड़ गया. कांकेर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ट्रक चालक और उसके 2 साथी के साथ कबाड़ी व्यवसायी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी . ट्रक ड्राइवर निकला शातिर चोर, पुलिस ने तीन को दबोचा
23 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







