कोण्डागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत बफना में घटित दुःखद घटना में मृत स्कूली बच्चों के परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने की स्वीकृति सहित उन्हे उक्त सहायता राशि तत्काल प्रदान कर दी गयी है। इसके साथ ही इन मृतक स्कूली बच्चों के परिवारों को छात्र जीवन बीमा योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपए बीमा राशि प्रदान की गयी है। मृत बच्चों के परिवारों को दी गई पांच-पांच लाख रूपए की सहायता
30 Jul 2022 02:34PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 80 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी कार की पिछली सीट के नीचे एक चैंबर बनाकर रखे थे और इसी चैंबर में एक प्लास्टिक की बोरी में 80 लाख रुपए नगद छिपाए हुए थे। जिस कार से इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है, उसका नंबर उत्तर प्रदेश का है। वहीं पुलिस ने गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
22 Jun 2022 02:21PM,by: Imran Khan
कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक संतराम नेताम का बैंड बजाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संतराम एक शादी समारोह में बैंड पार्टी के साथ बैंड बजाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, वे कुछ दिन पहले पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने बैंड बजा(निशान बाजा) कर मनोरंजन किया था। इसका वीडियो बना कर उन्होंने अपने वॉट्सऐप स्ट्टेस पर भी डाला था। जो अब वायरल है।
17 Jun 2022 07:24AM,by: Imran Khan
अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक कमरे में बैठे देख पत्नी ने जमकर हंगामा किया, इतना ही नहीं उसने गांव वालों को इकठ्ठा कर उनके साथ मिलकर दोनों की पिटाई की और सजा के तौर पर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में सरपंच समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें युवक की पत्नी समेत गांव का सरपंच और पटेल भी शामिल है। पति को प्रेमिका के साथ निर्वस्त्र घुमाया:वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई इस मामले में सरपंच समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
15 Jun 2022 03:27AM,by: Imran Khan
कोंडागांव जिले में प्रदेश के पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट लगने की खबर नही है।
01 May 2022 11:57AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








