कोरिया जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर के जंगलों में शनिवार को एक हाथी दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि यह हाथी मध्य प्रदेश के फतेह टोला से होते हुए मेंहदौली बरछा होते हुए बड़वानी के जंगल में विश्राम कर रहा है. ग्रामीणों ने जब जंगल मे हाथी को देखा तो तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र जनकपुर का वन अमला लगातार जंगल मे हाथी पर नजर बनाए हुए है. जब इस संबंध में हमने वन परिक्षेत्राधिकारी जनकपुर चंद्रमणि तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि ''जंगल मे हाथी की उपस्थिति की जानकारी मिल गई है. वन अमला सतत निगरानी कर रहा है.लोगों से अपील की जा रही है कि जंगल में ना जायें और सावधानी रखें. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें. कोरिया के जनकपुर में हाथी, वन विभाग अलर्ट
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
कोरिया जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र का मामला है. बिहारपुर से नगवां पहुंच वन मार्ग की लंबाई 10 किमी है. परिक्षेत्र के पूर्व प्रभारी रेंजर ने पहले ही करीब 6 किलोमीटर सड़क बना दिया था. बची चार किमी की डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण वर्तमान प्रभारी रेंजर शंखमुनी पांडेय ने कराया है. जंगल के वन मार्ग निर्माण की राशि 15 लाख प्रति किमी के हिसाब से होती है. यानी 6 किमी 90 लाख का कार्य पूर्व प्रभारी रेंजर द्वारा और करीब 50 लाख का कार्य वर्तमान रेंजर ने कराया है. मनेंद्रगढ़ में पहली बारिश में ही बह गई डेढ़ करोड़ की सड़क!
03 Aug 2022 07:51AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोरिया में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.6 थी। इस लिहाज से यह अब तक छत्तीसगढ़ के किसी हिस्से में सबसे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के झटके हैं। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर में जमीन से 16 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। इसके चलते चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 3 को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं। 18 दिन में यहां दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं।
29 Jul 2022 09:59AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोरिया में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.3 थी। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। शुरुआत में लोग समझ ही नहीं पाए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं है। चार माह पहले भी अंबिकापुर में झटके महसूस किए गए थे।
11 Jul 2022 08:23AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधा हमला किया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि आपकी जेब में पैसा डालने वाली जितनी योजनाएं हैं वह राज्य सरकार की हैं। जिन योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए आपकी जेब से पैसा निकल रहा है वह केंद्र सरकार की हैं। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भी तंज कसा।
04 Jul 2022 11:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








