21 Aug 2022

Generic placeholder image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत किसी भी आरोपी के खिलाफ ‘अभी तक’ कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दस्तावेजों की छंटनी की प्रक्रिया चल रही है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं. यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब सिसोदिया (ने दावा किया है कि आबकारी नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. सिसोदिया ने इस कदम को ‘नौटंकी’ करार देते हुए दावा किया है कि शुक्रवार को उनके आवास पर छापे के दौरान जांच एजेंसी को ‘कुछ नहीं मिला.’

21 Aug 2022 12:43PM,
by: Imran Khan