03 Aug 2022

Generic placeholder image

बीजापुर - पिछले माह भोपालपटनम क्षेत्र में आए बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने मुआवज़ा वितरण किया है। सर्वे के आधार पर शासन ने 68 प्रकरणों की स्वीकृति देते हुए 31,22,000 रुपए की राशि आवंटन किया गया है। मुआवज़ा राशि वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “ ऐसा पहली बार हो रहा है की शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ से पीड़ित गाँव पहुँचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिल रहे है और बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवज़ा वितरण कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यह मुआवज़ा शासन के सर्वे के आधार पर स्वीकृत हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार सर्वे किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बाढ़ से सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए जाएँगे।” इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कृषक कल्याण परिषद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, सीईओ ज़िला पंचायत बीजापुर रवि कुमार साहू, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

03 Aug 2022 12:31PM,
by: Alanga Rao
Generic placeholder image

बीजापुर 03 अगस्त - पूरे विश्व में बाघों को विलुप्त होने से बचाने को दृष्टिगत रखते हुए 29 जुलाई  को अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस ( word tiger Day  ) मनाया जाता हैं। इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2010 से हुई है। मुख्य वन संरक्षक वन्यप्रणाली श्री अभय कुमार श्रीवास्तव , भा.व.से. एवं श्री संदीप बलगा, भा.व.से. उप निदेशक के मार्गदर्शन मं इन्द्रावती टायगर रिर्जव में भी अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस ( word tiger Day ) मनाया गया। इस उपलक्ष्य में 1 अगस्त को मानव जीवन में वन और वन्य्रपाणियों का महत्व के विषय पर शासकीय माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल, ईटपाल में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार की शील्ड शैलेस पुलसे कक्षा 10 वीं, द्वितीय पुरुस्कार ज्योति सिंह कक्षा 9वीं तथा तृतीय पुरुस्कार की शील्ड करन मडे कक्षा 8वीं को प्रदान की गयी। अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस  ( word tiger Day ) के अवसर पर वन्यप्राणियों के रहवास स्थलों का पता लगाने हेतु इन्द्रावती टायगर, रिजर्व भैरमगढ़ अभ्यारण एवं पामेड अभ्यारण के समस्त मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को मोबाईल के द्वारा M-STrIPES  पेट्रोलिंग करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता

03 Aug 2022 12:30PM,
by: Alanga Rao
Generic placeholder image

बीजापुर - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर डॉ. सुनील भारती ने बताया की शासन के मंशानुरुप जिले के समस्त नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में 1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक ’’आपके द्वार आयुष्मान’’ अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान सभी हितग्राहियों को मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदाय किया जा रहा है। ’’आपके द्वार आयुष्मान’’ अभियान अंतर्गत जिले के शेष पात्र समस्त ए.पी.एल. एवं बी.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। जिसे पूर्ण करने के लिए जिला बीजापुर अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जिले के समस्त 14 शासकीय चिकित्सालयों एवं कॉमन च्वॉइस सेंटरों ( CSC )    में आने वाले समस्त मरीजों / हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का भी योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाकर प्रदाय किया जा रहा है।SECC सूची में शामिल परिवार, अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन र्काडधारी परिवारों को 5 लाख रुपये प्रति परिवार एवं शेष अन्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलेगा। आयुष्मान कार्ड  बनवाने हेतु मरीज हितग्राही केवल अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड  ले जाना अनिवार्य हैं। परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अलग-अलग बनाकर दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवाकर योजना का लाभ किसी भी पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में ले सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवा के इस योजना का लाभ ले। अधिक जानकारी के लिए जिले में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं राज्य के टोल फ्री नंबर 104 में सम्पर्क किया जा सकता है।

03 Aug 2022 12:30PM,
by: Alanga Rao
Generic placeholder image

आजादी का अमृत महोत्सव मना रही केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया. उसने 10 दिन के लिए देशभर के सभी संरक्षित स्मारकों और पर्यटक स्थलों में एंट्री फ्री कर दी है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ASI का एक ऑर्डर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि आजादी का अमृतमहोत्सव और 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 5 से 15 अगस्त तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों/स्थलों में पर्यटकों के लिए प्रवेश मुक्त कर दिया है. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर बीजेपी ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है. बीजेपी 9 से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी.

03 Aug 2022 12:02PM,
by: Imran Khan