- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरिया
- मनेंद्रगढ़ में पहली बारिश में ही बह गई डेढ़ करोड़ की सड़क!
मनेंद्रगढ़ में पहली बारिश में ही बह गई डेढ़ करोड़ की सड़क!
कोरिया जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र का मामला है. बिहारपुर से नगवां पहुंच वन मार्ग की लंबाई 10 किमी है. परिक्षेत्र के पूर्व प्रभारी रेंजर ने पहले ही करीब 6 किलोमीटर सड़क बना दिया था. बची चार किमी की डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण वर्तमान प्रभारी रेंजर शंखमुनी पांडेय ने कराया है. जंगल के वन मार्ग निर्माण की राशि 15 लाख प्रति किमी के हिसाब से होती है. यानी 6 किमी 90 लाख का कार्य पूर्व प्रभारी रेंजर द्वारा और करीब 50 लाख का कार्य वर्तमान रेंजर ने कराया है.
घटिया क्वालिटी की सड़क बनाई गई: दरअसल इस सड़क को बनाने के लिए 40 एमएम साइज ग्रेनाइट या फिर मजबूत गिट्टी का उपयोग नहीं किया गया. बड़े पत्थरों को सीधे तौर पर बिछाकर उसके ऊपर जंगल के बलुई रोड़े को डाल दिया गया है. बड़े पत्थरों को बिछाने से पहले वन मार्ग पर जो मिट्टी डाली गई है, वह भी वन मार्ग के पास से ही खोदकर डाली गई है. जिसके लिए वन विभाग की जेसीबी का उपयोग किया गया है. मिट्टी, पत्थर फिर उसके ऊपर रोड़ा और फिर सड़क को बराबर दिखाने के लिए रोलर चला दिया गया और डेढ़ करोड़ रुपये का आहरण कर लिया गया है.
एक दूसरे पर लगा रहे आरोप: सड़क निर्माण कार्य में की गई लीपापोती की पोल खुलती देख पूर्व प्रभारी रेंजर और वर्तमान बिहारपुर रेंजर कार्य की गुणवत्ता पर एक दूसरे को दोषी बताने में जुटे हुए हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
