30 Jul 2022

Generic placeholder image

रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित माता रानी चैक पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी बृजेश कुशवाहा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। पुलिस को देखकर भाग रहा था नाबालिग ,नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार

30 Jul 2022 02:34PM,
by: Imran Khan