11 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरदारधाम भवन का लोकार्पण करेंगे व सरदारधाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास के निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार "सरदारधाम समाज के कमजोर वर्ग के शैक्षिक और सामाजिक विकास व उनकी प्रगति की दिशा में काम करता रहा है। इसके साथ युवाओं को रोजगार अवसर भी प्रदान कर रहा है। सरदारधाम, अहमदाबाद में स्थित है, जहां छात्रों को आधुनिक और उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान की जाती हैं। कन्या छात्रालय में दो हजार लड़कियों को हॉस्टल सुविधा मिलेगी। यह सविधा आर्थिक मानदण्डों से इतर सभी लड़कियों को मिलेगी।" बता दें कि इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। आज सरदारधाम भवन का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
11 Sep 2021 04:29AM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा पर्व (हरतालिका तीज) की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "प्रदेश की बहन-बेटियों को लोक पर्व तीजा (हरतालिका तीज) की बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्यौहार बहन-बेटियों को सखी-सहेलियों और परिवार से मिलने और सुख-दुख बांटने का उत्सवपूर्ण अवसर देता है। मैं सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।"
09 Sep 2021 10:54AM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलिंपिक 2020 पदक विजेताओं और गोल्ड मेडलिस्ट जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को खुद अपने हाथों से डिनर तैयार किया और अपने हाथ से ही परोसा भी है। बता दें कि सीएम अमरिंदर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वीडियो भी शेयर किया है।
09 Sep 2021 05:13AM,by: Anurag patel
बीसीसीआई ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए 15 सदस्यीय टीम की ऐलान कर दिया है। बता दें कि बीसीसीआई ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को मेंटर के तौर टीम के स्टाफ में शामिल किया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था।
09 Sep 2021 05:13AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







