प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। पीएमओ द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश (श्रवण बाधितों के लिए ऑडियो और अंतर्निहित पाठ सांकेतिक भाषा वीडियो, ज्ञान के सार्वभौमिक डिजाइन के अनुरूप), बोलने वाली किताबें (टॉकिंग बुक्स, नेत्रहीनों के लिए ऑडियो किताबें), सीबीएसईकी स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा,निपुणभारतके लिए ‘निष्ठा’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यांजलि पोर्टल (विद्यालय के विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवकों/ दाताओं/ सीएसआर योगदानकर्ताओं की सुविधा के लिए) का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। आज शिक्षक पर्व के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
07 Sep 2021 03:05AM,by: Anurag patel
धमतरी। गणेश चतुर्थी पर्व को कुछ ही दिन शेष है। गणेश चतुर्थी से पहले कलाकार गणेश भगवान की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। बता दें कि विभिन्न रंगों से प्रतिमाओं को चित्रण किया जा रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 को मनाया जा रहा है। इसी दिन गणपति बप्पा विराजेंगे। गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे है मूर्ति कलाकार
06 Sep 2021 08:42AM,by: Anurag patel
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। पीएमओ के एक ट्वीट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि "भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है। जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।"
06 Sep 2021 08:41AM,by: Anurag patel
मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) के गाने उनके फैन्स को काफी पसंद आते है। बादशाह ने 'डीजे वाले बाबू' हो या फिर 'गेंदा फूल' जैसे कई हिट सॉन्ग दिए है। 'बावला' सॉन्ग को भी खूब पंसद किया गया है। इसी 'बावला' सॉन्ग पर एक 89 साल की बुजुर्ग महिला ने डांस किया है। जिसे खुद बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस डांस वीडियो को अंकित नाम के शख्स ने साझा किया है।
06 Sep 2021 07:04AM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोला पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "छत्तीसगढ़ के जम्मो भाई बहिनी मन ला पोरा तिहार के बहुत सुभकामना। बाबू मन नंदिया बइला दउड़ाही अउ नोनी मन जांता पोरा खेलही। ठेठरी खुर्मी संग हमन अपन संस्कृति अऊ परंपरा ला याद करबो अउ ओखर महत्व ला नवा पीढ़ी ला समझाबो। जय छत्तीसगढ़" छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने दी पोला पर्व की शुभकामना
06 Sep 2021 04:23AM,by: Anurag patel
2020-21 के दौरान कृषि और कृषि उत्पादों का निर्यात में 17.34 फीसदी वृद्धि हुई और यह 41.25 बिलियन डॉलर का रहा। इसके साथ ही देश के ऑर्गेनिक उत्पाद के निर्यात में भी 50.94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव,किसानों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण। 2020-21 के दौरान देश के कृषि निर्यात में 17.34 % की हुई ऐतिहासिक वृद्धि।'
06 Sep 2021 04:05AM,by: Anurag patel
सिंगर नेहा कक्कड़ और यो यो हनी सिंह का ‘कांटा लगा’(Kanta Laga) गाने का टीजर रविवार को रिलीज हो गया है। बता दें कि नेहा कक्कड़ और यो-यो के गाने को खूब पसंद किया जाता है। इस गाने ने टोनी कक्कड़ भी नजर आने वाले है। यह सॉन्ग 8 सितंबर को रिलीज होगा। नेहा कक्कड़ और हनी सिंह का ‘कांटा लगा’ गाने का टीजर रिलीज
06 Sep 2021 02:52AM,by: Anurag patel
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि "आत्मनिर्भर भारत और उसका परिश्रमी नेतृत्व पूरे विश्व में अग्रणी है। प्रधानमंत्री @narendramodi जी 70% ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शिखर पर बने हुए हैं। यह मोदी जी के कार्यों व दूरदर्शी नेतृत्व में हर भारतीय के अटूट विश्वास का प्रतीक है।"
06 Sep 2021 02:52AM,by: Anurag patel
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने बीते रविवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि "कोविड के खिलाफ लड़ाई में सभी Eligible लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देकर हिमाचल प्रदेश ने एक मानदंड स्थापित किया है। ऐसे ही कई लाभार्थियों और राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।" जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान पीएम के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। आज हिमाचल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे पीएम मोदी
06 Sep 2021 02:52AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









