नई दिल्ली। देश भर में 12 सितंबर 2021 को नीट 2021 - नीट (यूजी) 2021 की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। 13 जुलाई शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि जिन शहरों में किया जाना है उनकी संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 155 से 198 किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी है।
13 Jul 2021 01:44AM,by: Anurag patel
भोपाल। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर राजनीतिक बयान का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस कानून का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी नेता विकास के नाम पर जनसंख्या कंट्रोल की बात कर रहे हैं। बीजेपी पहले ये बताये की विकास के नाम पर कोरोना में इन्होंने क्या किया। आजादी के समय 12 करोड़ मुस्लिम थे पर 40 करोड़ हिन्दू थे, अब जनसंख्या 130 करोड़ हो गई है तब भी मुस्लिम 20 करोड़ और हिन्दू 110 करोड़ हैं, आज भी देश में बहुसंख्यक की संख्या ज्यादा हैं।
12 Jul 2021 02:44PM,by: Anurag patel
रायपुर। कोरोना के संक्रमण काल में बसों के पहिए पर ब्रेक लगी हुई थी। प्रदेश में 13 जुलाई से बस मालिक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की शुरुआत करेंगे। बता दें कि बस मालिक खड़ी बसों पर टैक्स माफ, यात्री किराया 40% बढ़ाने के साथ अन्य मांगो पर हड़ताल करेंगे। हड़ताल के संबंध में बस मालिको का कहना है कि कोरोना के संक्रमण काल में बड़ी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जो बसें सड़क पर नहीं चल रही है उन पर टैक्स माफ करने और चालू बसों पर 40% यात्री किराया बढ़ाने की मांग कर रहे है।
12 Jul 2021 02:25PM,by: Anurag patel
महासमुंद। राज्य में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसते नजर आ रही है। आज महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है तस्करों द्वारा ट्रक में पानी टंकी में गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिसे महासमुंद पुलिस ने टेमरी नाका के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर ट्रक वहीं छोड़कर भाग निकले। जानकारी अनुसार 2.50 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बता दें कि पुलिस वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। छत्तीसगढ़: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
12 Jul 2021 01:33PM,by: Anurag patel
भोपाल। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को बंद किया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा स्कूल खोलने के साथ-साथ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौपेंगे। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दावा किया है कि सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई बंद है।
12 Jul 2021 08:59AM,by: Anurag patel
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है। बता दें कि रथयात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें।
12 Jul 2021 08:24AM,by: Anurag patel
बलौदाबाजार: तहसील कार्यालय बलौदाबाजार के परिसर में काम करने वाले दो स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि निलंबित वेंडरों रामप्रकाश बघेल एवं यशवन्त खुन्टे का नाम शामिल हैं। जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आज निलम्बन की कार्रवाई की है। इन स्टाम्प वेन्डरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा रकम वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये हैं। इस मामलें पर कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते है, वेन्डरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है। इससे अधिक मूल्य पर यदि कोई वेन्डर बेचने का प्रयास करे तो संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला पंजीयक कक्ष क्रमांक 97 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के मोबाईल नम्बर (70244-90088) पर कार्यालयीन समय में भी शिकायत की जा सकती है। इस मामलें पर स्टाम्प वेन्डरों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए जिला पंजीयक ने आज से तहसील कार्यालयों का दौरा भी शुरू कर दिये हैं। बलौदाबाजार: दो स्टाम्प वेंडरों का निलंबित किया लाइसेंस
12 Jul 2021 07:47AM,by: Anurag patel
रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में टीकाकरण एक बार फिर बंद हो गया है। धमतरी जिले में विगत 5 दिनों से टीकाकरण का बंद है। वही बस्तर में पिछले 3 दिनों से टीकाकरण अभियान पर ब्रेक लगा हुआ है। राजधानी रायपुर में भी वैक्सिन पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि रविवार को कोरोना टीकाकरण के 17 सेंटरों में एक भी सेंटर नहीं खुल पाया। बता दे कि अफसरों को भी पता नहीं है कि वैक्सिन कब तक पहुँच पाएगी।
12 Jul 2021 07:05AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

