रांची। आज बुधवार को झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने शपथ ग्रहण किया। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश डाॅ. रविरंजन द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। कल मंगलवार को रमेश बैस रांची पहुंचे है। उनकी स्वागत व अगवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं किया। बता दें कि रमेश बैस छत्तीसगढ़ से 7 बार सांसद चुने जा चुके है।
14 Jul 2021 09:29AM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नागपुर में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। वहीं आज कांग्रेस मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ साइकिल रैली निकाल रही है। बताया जा रहा है कि साइकिल रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे।
14 Jul 2021 05:29AM,by: Anurag patel
देश के जाने-माने राजनीतिक विशेषज्ञ व चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलने पहुंचे है। इन्होंने राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित आवास मुलाकात की है। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है। मुलाकात के इस दौर को कई राजनीतिक अटकलें लगायी जा रही है। इनके पास पंजाब कांग्रेस के चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी है। आगे होने वाले चुनावों को इस मुलाकात से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही प्रशान्त किशोर की शरद पवार से मुलाकात हुई है।
13 Jul 2021 07:07PM,by: Anurag patel
रायपुर। पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार पर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे में फेल हो गई है। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया। मोदी सरकार ने UPA सरकार के किए कामों पर पानी फेर दिया। सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि वे 10 साल मंत्री रहे। सोनिया गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को पीएम बनाया। जिन्होंने ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से उपर लाया।
13 Jul 2021 04:08PM,by: Anurag patel
भारत। कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि क्या दो अलग-अलग वैक्सीनों के डोज लिए जा सकते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के हिसाब से ऐसा करना ख़तरनाक हो सकता है। बता दें कि WHO संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि इसके असर के बारे में बहुत कम डेटा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि "ये एक ख़तरनाक चलन बनता जा रहा है। जहां तक अलग-अलग कोविड वैक्सीन को मिलाने की बात है, हमारे पास इससे जुड़े वैज्ञानिक आंकड़े और साक्ष्य नहीं है। अगर आम लोग ही ये तय करने लगें कि कब और कौन वैक्सीन की दूसरी, तीसरी या चौथी खुराक लेगा तो अराजकता वाली स्थिति पैदा हो जाएगी।"
13 Jul 2021 03:06PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


