महंगाई को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

feature-top

रायपुर। पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार पर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे में फेल हो गई है। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया। मोदी सरकार ने UPA सरकार के किए कामों पर पानी फेर दिया। सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि वे 10 साल मंत्री रहे। सोनिया गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को पीएम बनाया। जिन्होंने ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से उपर लाया।


feature-top