Anurag patel

Generic placeholder image

 रायपुर। राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पंजीयन के लिए कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े व योजना से मिलने वाले लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय द्वारा इस योजना की गाईडलाइन में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार संयुक्त खातेदार कृषकों को पंजीयन के लिए सिर्फ स्व-घोषणा पत्र देना होगा। इसके पहले जारी गाइडलाइन के अनुसार संयुक्त खातेदार कृषकों के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र के साथ समस्त खाताधारकों की सहमति सह-शपथ पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने की बाध्यता को विलोपित कर दिया गया है। संयुक्त खातेदार किसानों का पंजीयन नंबरदार के नाम से होगा। बता दें कि खरीफ वर्ष 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिन किसानों ने पंजीयन कराया था, उन किसानों को योजना के तहत पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। खरीफ वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था, यदि वह उस रकबे में धान के बदले योजना में सम्मिलित अन्य फसल लगाता है, तो उसे योजनांतर्गत पंजीयन कराना होगा।

16 Jul 2021 08:10AM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के तीसरे लहर की लेकर आज पीएम मोदी की छः राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक होगी। इस वर्चुअल बैठक में तीसरे लहर के लिए आगामी तैयारियों पर चर्चा होगी। बता दें कि कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते हुए मामलें पर पीएम मोदी ने चिंता जाहिर की थी। कोरोना को लेकर पीएम मोदी की पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हो चुकी है। जानकारी अनुसार प्रधान मंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि अधिकारियों को विभिन्न कोविड -19 वेरिएंट्स पर नजर रखने की जरूरत है, जिन भी वेरिएंट्स पर वर्तमान में विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन किया जा रहा है, उन पर नजर रखे जाना जरूरी है। उन्होंने कहा, "हमें कोरोना के हर एक वेरिएंट पर नजर रखने की जरूरत है। ऐसी गतिशील स्थिति में समय पर रोकथाम और उपचार बहुत महत्वपूर्ण है।"

16 Jul 2021 05:17AM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

उत्तरप्रदेश। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की ख़ूब प्रशंसा की। उन्होंने इस दौरे में 1500 करोड़ रुपए से ज़्यादा राशि की विभिन्न परियोजनाओं का एलान भी किया है। उन्होंने कहा कि "ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं आती थीं, पैसा नहीं भेजा जाता था तब भी दिल्ली से इतने ही तेज प्रयास होते थे, लेकिन तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खुद कड़ी मेहनत कर रहे है। आज यूपी में कानून का राज है।" कोरोना महामारी के संबंध में पीएम मोदी ने कहा कि "काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय है। उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है. आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है।"

15 Jul 2021 09:57AM,
by: Anurag patel