Anurag patel

Generic placeholder image

मुम्बई में हो रहे बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड और घर ढहने की घटना हुए है। बादल फटने की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके कारण 20 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। लगातार बारिश से कई इलाके डूब गये है। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर बताया है कि शनिवार-रविवार रात को मुंबई में भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में 3 घंटे में ही 200 मिमी से ज्यादा पानी गिरा। ये सब बादल फटने की वजह से हुआ। भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और घर ढहने की घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है और जरूरतमंदों को हर संभव मदद किया जा रहा है।

18 Jul 2021 02:02PM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

आज रविवार को उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक प्रेसवार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 'विपक्ष को एकजुट होना चाहिए और इस मानसून सत्र में केंद्र सरकार पर दवाब बनाने की जरूरत है। ताकि, केंद्र सरकार संवेदनशील होकर काम करे। केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं कार्यकलापों, पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते कीमतों से आम लोग परेशान हैं। केंद्र कोरोना पीड़ितों और टीकाकरण को लेकर घोषणाएं तो बहुत की लेकिन अमल नहीं हो पाए।' बता दें कि 19 जुलाई यानी कल से मानसून सत्र शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है बीएसपी ब्राम्हण सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है।

18 Jul 2021 01:38PM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

देश में तेजी से बढ़ती महंगाई आम लोगों के जीवन पर सीधा असर कर रही है। पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे है। देश के कई शहरों में इनका भाव 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गई है। ऐसे में इसका बोझ आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है। प्रदेश कांग्रेस बीते शनिवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर पैदल मार्च कर पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार महंगाई के मोर्चे पर पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। एक तरफ आम जन कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही रही है, वही दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों से कैसे निबटारा करेगी यह बहुत बड़ी चुनौती है। आम जनता का बस यही सवाल है कि आखिर महंगाई से कब राहत मिलेगी? छत्तीसगढ़ : महंगाई के चलते आम लोगों की जेब ढीली, कब मिलेगी राहत?

18 Jul 2021 10:41AM,
by: Anurag patel