भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज 9वीं बार नम्बर वन बल्लेबाज बन गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद की नवीनतम महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 762 अंको के साथ शीर्ष पर जगह बना ली है। वहीं स्मृति मंधाना भी नौवें स्थान पर है। महिला वनडे बल्लेबाजी में मिताली राज शीर्ष पर
21 Jul 2021 05:41AM,by: Anurag patel
उत्तरप्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल अपने बयान के कारण चर्चे में है। उन्होंने कहा है कि 'जो देश के खिलाफ खड़ा होगा वो एनकाउंटटर में मारा जाएगा।' आनंद स्वरूप शुक्ल ने शायर मुनव्वर राणा पर निशान साधते हुए कहा कि मुनव्वर राणा और उनके परिवार के लोग हमेशा विवादित बयान देते हैं। निश्चित रूप से वो लोग मारे जायेंगे जो भी भारतीयों के खिलाफ इस देश में खड़े होंगे, चाहे वो जो भी हों। बता दें इससे पहले मुनव्वर राणा ने कहा था कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मैं उत्तर प्रदेश छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा
21 Jul 2021 05:06AM,by: Anurag patel
वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान से बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल में भेंट किया। तबियत में गड़बड़ी के कारण इन्हें जेल से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि "माननीय आज़म खान जी के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए अच्छे से अच्छे डॉक्टरों और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज मेंदाता, लखनऊ में व्यक्तिगत रूप मुलाक़ात करके उनका हाल जाना और डॉक्टरों से चर्चा की। हम सब उनकी जल्द से जल्द सेहतमंदी की दुआ करते हैं।" अस्पताल में आजम खान से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
20 Jul 2021 07:20PM,by: Anurag patel
रायपुर, सीएम भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में मंत्रीमंडल की बैठक में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश में 2 अगस्त से कॉलेज खोले जाने का फैसला लिया गया है। 10वीं और 12वीं कक्षाएं भी 2 अगस्त से ही लगाई जाएगी। कक्षाएं 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स की उपस्थिति के आधार पर खोले जा सकते है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं शुरू किया जाएगा।
20 Jul 2021 01:51PM,by: Anurag patel
नई दिल्ली, संसद में बीजेपी (BJP) संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस जानबूझकर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई ये है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। बता दें कि मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामे भरा होने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।
20 Jul 2021 12:32PM,by: Anurag patel
कोरोना के मामलों में वृद्धि होते ही पश्चिम बंगाल सरकार में फ्लाइट से अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए (व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक उड़ान) पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण या नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने कड़े निर्देश दिए है।
20 Jul 2021 12:32PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





