Anurag patel

Generic placeholder image

रायपुर। पूरे देश मे पेगासस जासूसी मामलें को लेकर चर्चा बना हुआ है। इस मुद्दे पर विपक्ष मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि पेगासस के लोग यहां आए हुए थे और यहां कुछ लोगों से संपर्क किया गया था।  हमने एक जांच कमेटी गठित की है, जो ये पता करेगी कि पेगासस के लोग छत्तीसगढ़ में किससे मिले, क्या बात हुई, क्या डील हुई। उन्होंने भाजपा और पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ये रमन सिंह जी को बताना चाहिए कि क्या बात हुई थी। पेगासस जासूसी के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

21 Jul 2021 12:28PM,
by: Anurag patel