पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुआ था। टीएमसी ने जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि "जवाहर सरकार ने लगभग 42 साल जनता की सेवा में बिताए और वह प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी रहे। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान हमें अपने देश को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।"
24 Jul 2021 11:37AM,by: Anurag patel
बिग बॉस शो के दर्शक आने वाले सीजन का इंतजार कर रहे है। इस बार यह शो काफी खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि शो का प्रीमियर टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर भी होगा। शो के पहले 6 हफ्ते ओटीटी पर पहले दिखाए जाएंगे। सलमान खान ही शो होस्ट करने वाले है, लेकिन जानकारी के मुताबिक ओटीटी पर आने वाले शो को करन जौहर होस्ट कर सकते है। हालांकि इसके लिए कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है। बिग बॉस : शो होस्ट करेंगे करण जौहर? पढ़े पूरी खबर
24 Jul 2021 10:00AM,by: Anurag patel
वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। भारत देश आज विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इस समय हर भारतवासी स्वयं को विजेता महसूस कर रहा है। जय हिंद!"
24 Jul 2021 08:24AM,by: Anurag patel
बीते शुक्रवार को ओलंपिक गेम्स का आगाज हो गया है। कोरोना के चलते पिछले साल होने वाले ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। जापान के लोग इस साल हो रहे ओलंपिक खेल के विरोध में सड़क पर उतर आए है। उनका मांग है कि खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए। जापान में हो रहा है टोक्यो ओलंपिक का विरोध
24 Jul 2021 07:50AM,by: Anurag patel
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा आम पर दिए गए बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "श्री राहुल गांधी जी, आपका 'टेस्ट' ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का 'स्वाद' एक है।"
24 Jul 2021 05:21AM,by: Anurag patel
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे। जानकारी अनुसार पीएल पुनिया कई अहम बैठक लेंगे। आज पुनिया का वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी। 25 और 26 जुलाई को भी बैठकों का दौर जारी रहेगा। आज छत्तीसगढ़ आएंगे पीएल पुनिया, चलेगा बैठकों का दौर
24 Jul 2021 02:45AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





