मुंबई। अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज इनके ऑफिस से सर्वर जब्त किया है। पुलिस को शक है कि इस सर्वर का इस्तेमाल, पोर्नोग्राफिक कंटेंट को ऐप और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करने के लिए किया जाता था। बता दें आईटी प्रोफेशनल्स की मदद से पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है। राज कुंद्रा की बढ़ी मुसीबत, पुलिस ने किया सर्वर बरामद
22 Jul 2021 03:28AM,by: Anurag patel
नईदिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानों द्वारा तीनों कृषि कानूनों के विरोध को लेकर संसद मार्च किया जाएगा। किसान अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि किसान 200 की संख्या में अलग-अलग बसों में सवार होकर दिल्ली कूच कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों को दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मिल गई है।
22 Jul 2021 02:02AM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा ने बीते बुधवार को भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में भण्डार गृह निगम की ओर से 11 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।
22 Jul 2021 02:01AM,by: Anurag patel
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सरकारी अस्ताल में बच्चों की मौत मामले को लेकर सरकार और राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा है कि "RahulGandhi जी इतना दोगलापन और दोमुंहापन क्यों? छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में 7 बच्चों की मौत हो गई,परिजन कह रहे हैं कि बच्चों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली। क्या इन बच्चों की मौत के जिम्मेदार अपने CM से जवाब मांगेंगे क्या इसलिए चुप हैं क्योंकि यहां काँग्रेस की सरकार है?"
22 Jul 2021 12:31AM,by: Anurag patel
रायपुर। पेगासस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "कांग्रेस के हाथ गंदगी से सने हुए हैं इसलिए हमेशा तथ्यहीन,झूठे,अनर्गल आरोप मढ़ती रहती है। पेगासस मामले में @bhupeshbaghel और @MohanMarkamPCC को मेरी खुली चुनौती है,उनकी सरकार है जो जांच कराना चाहें करा लें। मुख्यमंत्री अब तक सो रहे थे जो चार साल बाद उन्हें अचानक याद आ रहा है सब!" बता दें पेगासस मामलें को लेकर पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
22 Jul 2021 12:31AM,by: Anurag patel
नई दिल्ली, मानसून सत्र में बीते मंगलवार को मोदी सरकार ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में बताया था कि दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत की जानकारी राज्यों ने नहीं दी है। इस पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि "ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई:केंद्र सरकार। मौतें इसलिए हुईं, क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700% तक बढ़ा दिया, क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की।"
21 Jul 2021 12:30PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






