टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता है। इस जीत बाद उन्हें पूरे देश से बधाई मिल रहे है। डॉमिनोज ने मीराबाई को फ्री में पिज़्ज़ा देने की बात कही है। डॉमिनोज ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि "उन्होंने कहा और हमने इसे सुन लिया। हम कभी नहीं चाहते कि मीराबाई चानू को पिज़्ज़ा खाने के लिए इंतज़ार करना पड़े। इसलिए हम उन्हें जीवन भर के लिए मुफ़्त डॉमिनोज़ पिज़्ज़ा दे रहे हैं।’ मीराबाई चानू को जीवन भर मुफ्त पिज़्जा देगा डॉमिनोज
25 Jul 2021 08:33AM,by: Anurag patel
हंगरी में हो रहे वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की पहलवान प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित किया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
25 Jul 2021 07:25AM,by: Anurag patel
अम्बिकापुर। बीते शनिवार को विधायक बृहस्पति सिंह पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले पर कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। छत्तीसगढ़ : विधायक बृहस्पति सिंह पर बदमाशों ने किया हमला
25 Jul 2021 01:53AM,by: Anurag patel
सुकमा। बस्तर के सुदूर वनांचल में बसे सुकमा क्षेत्र के सहदेव को बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने चंडीगढ़ बुलाया है। बता दें कि सहदेव ने "बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे" एक गाना गाया था जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ है। बहुत लोग इस गाने में इंस्टाग्राम रील भी बना रहे है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि "सहदेव को बचपन में छत्तीसगढ़ और पूरे देश का इतना सारा प्यार मिल रहा है। मैं इस बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।" छत्तीसगढ़ : सुकमा के सहदेव को बॉलीवुड सिंगर बादशाह का बुलावा
25 Jul 2021 01:32AM,by: Anurag patel
ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने के बाद मीराबाई चानू को पूरे देश से बधाई मिल रहे है। उन्होंने ट्वीट कर सभी को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि "यह एक सपने जैसा था जो सच हो गया। मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी और लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी कि मेरे इस सफर के दौरान उन्होंने मेरे लिए दुआएं की। मैं अपने परिवार को धन्यवाद कहना चाहूंगी विशेषतौर पर मेरी मां का जिन्होंने मेरे लिए काफी त्याग किया और मुझपर विश्वास किया।" चानू ने आगे कहा कि "मुझे सपोर्ट करने के लिए हमारी सरकार का भी विशेष शुक्रिया, खेल मंत्रालय, एसएआई, आईओए, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे,ओजीक्यू, स्पॉन्सर्स और मेरी मार्केटिंग एजेंसी के मेरे इस सफर में लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं अपने कोच विजय शर्मा सर और स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहूंगी। इन लोगों ने मुझे प्रेरित किया और ट्रेनिंग में मदद की। देश के सभी लोगों और वेटलिफ्टिंग बिरादरी का एक बार फिर बहुत शुक्रिया। जय हिंद।" 'मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी' - मीराबाई चानू
24 Jul 2021 02:01PM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हंगामा-2 फ़िल्म से कमबैक कर रही है। शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें वो शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि "14 साल बाद तुम्हारी फिल्म हंगामा की रिलीज पर ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मुनकी, मुझे पता है तुमने इसमें बहुत मेहनत की है...पूरी टीम ने की है...तुम्हें मेरा प्यार और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. तुम अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी हो और जिस एक बात के लिए मैं श्योर हूं...कि तुम और स्ट्रॉन्ग बनकर उभरी हो...ये वक्त भी गुजर जाएगा मेरी डार्लिंग...पूरी टीम को शुभकामनाएं।" बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
24 Jul 2021 12:50PM,by: Anurag patel
27 जुलाई को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि "26 जुलाई को मैं नई दिल्ली और कुवैत के दौरे पर निकलूँगा. यह दौरा कोरोना महामारी से निबटने के प्रयासों, सुरक्षा हितों और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर हमारे पारस्परिक सहयोग को रेखांकित करेगा।" इस दौरान इनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात होगी। भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
24 Jul 2021 11:37AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







