25 Jul 2021
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने रविवार को शुरूआती दौर में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 2012 ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की कांस्य पदक विजेता को 4-1 से शिकस्त दी। मुकाबला शुरू से काफी रोमांचक रहा जिसमें मैरीकॉम ने कुछ शानदार तकनीक दिखायी और गार्सिया की कड़ी चुनौती को पस्त किया।
25 Jul 2021 05:23PM,by: Vikash Kumar
टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी।
25 Jul 2021 04:05PM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेघालय के दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आज गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में असम राइफल्स के ग्रीन सोहरा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है स्थानिय मिडीया के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि असम राइफल्स, पैरामिलिट्री फोर्स, मेघालय और भारत सरकार को साथ मिलकर चेरापूंजी को फिर से हराभरा बनाना है। आने वाले 10- 5 सालों में ऐसी स्थिति का निर्माण करना है कि अगर सबसे ज़्यादा बारिश कहीं होती हो तो वह चेरापूंजी में हो। पहले देश में सबसे ज्यादा वर्षा चेरापूंजी में होतीथी। 25-30 साल के अंदर ही चेरापूंजी अपनी पहचान गवा चुका है। इसका कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हैं। मेघालय बादलों के बीच रहने वाला राज्य है, अगर यहां ही कम बारिश होगी तो यह कितने बडे संकट का कारण है।
25 Jul 2021 03:53PM,by: Imran Khan
बीजिंग ने उन जहाजों के चीनी बंदरगाहों पर पर आने से रोक लगा दी है, जिन भारतीय काम कर रहे हैं। समु्द्री श्रमिकों के एक संगठन ने इस अनाधिकारिक प्रतिबंध का जिक्र किया है। ऑल इंडिया सीफेयरर एंड जनरल वर्कर्स नाम के इस संगठन इसको लेकर बंदरगाह, जहाजरानी और समुद्री जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पत्र लिखा है।
25 Jul 2021 03:53PM,by: Vikash Kumar
हर तरफ हो हरियाली इस भावना के तहत आज लायंस क्लब रायपुर वीमेन द्वारा लालपुर गुरुद्वारा परिसर में 50 पौधे एवं ग्राम खरोरा स्थित चावला फार्म में 70 पौधों को रोपित किया गया । इस कार्यक्रम में लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स ने भी अपनी सहभागिता दी, इस अवसर पर लायन अंजू सूद प्रेसिडेन्ट, लायन कमलेश चावला , लायन करुणा वर्मा, लायन गुंजन वर्मा, पर्यावरण चेयरमैन लायन रविंदर भमरा,रीजन चेयरपर्सन लायन रिपुदमन पुसरी के साथ अन्य लायन मेंबर उपस्थित थे। लायंस क्लब रायपुर विमेंस का वृक्षारोपण कार्यक्रम
25 Jul 2021 03:32PM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों के लिए तीनों सेवाओं के बीच समन्वय के लिए भारतीय सेना द्वारा एक केंद्रीय युद्ध कक्ष स्थापित किया गया है।
सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ नागरिक प्रशासन के साथ-साथ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में भाग लिया।
25 Jul 2021 03:03PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




