बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीटर पर वीडियो साझा किया है। जिस पर अक्षय कुमार ने रिट्वीट करते हुए कहा कि "इस कविता ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। अजय देवगन, मुझे नहीं पता था कि तुम्हारे अंदर एक शानदार कवि छिपा है। किस-किस बात पर दिल जीतोगे यार?
27 Jul 2021 01:53PM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल’ (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "सीआरपीएफ के जाबांजों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सलाम करता हूँ। उनकी सेवा और निष्ठा के हम सब भारतवासी ऋणी हैं।"
27 Jul 2021 01:53PM,by: Anurag patel
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि "पिछले 24 घंटों में देश में 66 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूँ। हमें ऐसे ही आगे बढ़ते रहना है और कोरोना के ख़िलाफ़ इस जंग को मज़बूत करना है।"
27 Jul 2021 01:33PM,by: Anurag patel
नईदिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार ने तय किया है कि इस बार हम केवल डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के नाम पद्म अवार्ड्स के लिए भेजेंगे। हम डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के शुक्रगुजार हैं और हम उनका सम्मान करना चाहते हैं, इसलिए इस बार के पद्म अवॉर्ड्स के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के नाम भेजे जाएंगे और यह नाम जनता बताएगी। लोगो के भेजे गए नाम केंद्र सरकार को भेजेंगे।
27 Jul 2021 09:28AM,by: Anurag patel
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर ट्वीट करते हुए कहा कि "देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रख्यात वैज्ञानिक, दूरदर्शी राजनेता, आप एक विलक्षण व्यक्तित्व थे। देश की रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आपका योगदान सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा।"
27 Jul 2021 07:00AM,by: Anurag patel
भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन जीत नहीं सकी.आई एम सॉरी।" इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। हार और जीत तो जीवन का हिस्सा है। भारत को आपके योगदान पर बहुत गर्व है। आप हमारे नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है।" हार और जीत जीवन का हिस्सा है : पीएम मोदी
27 Jul 2021 06:59AM,by: Anurag patel
रायपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। आज वे करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।'
27 Jul 2021 05:54AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









