मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्दी शो शुरू कर सकते है। कपिल शर्मा शो के बंद होने से इनके फैन्स थोड़े हतास है और सोशल मीडिया पर इसे जल्द शुरू करने की बात कह रहे है। कपिल शर्मा में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा के साथ सुदेश लहरी भी नजर आ रहे है। इन्होंने कैप्शन में लिखा है कि "सभी पुराने चेहरों के साथ एक नई शुरुआत।" बताया जा रहा है कि शो अगस्त में ऑन एयर हो सकता है।
20 Jul 2021 03:07AM,by: Anurag patel
नईदिल्ली, आज संसद के बाहर नए कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमतर कौर बादल ने कहा है कि सरकार किसानों की क्यों नहीं सुन रही? आज जो भी किसानों का समर्थन करेगा, उसे किसानों के अधिकारों के लिए सत्र के दौरान केंद्र को मजबूर करना होगा। बता दें कि आज से मानसून सत्र की शुरुआत हुई है। इसे लेकर पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि यह सत्र हंगामेदार हो सकता है। कृषि कानून : संसद के बाहर अकाली दल ने किया प्रदर्शन
19 Jul 2021 12:33PM,by: Anurag patel
रायपुर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। यह कार्यक्रम पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी व डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगण मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।
19 Jul 2021 12:30PM,by: Anurag patel
2018 में 655 पदों पर SI सूबेदार, प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। जिस पर मुख्यमंत्री के संज्ञान के बावजूद प्रशासन में बैठे आला अधिकारी एसआई भर्ती को लेकर गंभीर नजर नहीं आते। 3 साल बाद भी भर्ती परीक्षा नहीं होने को लेकर आवेदक सड़कों पर उतर आए और कटोरा लेकर परीक्षा की भीख मांग रहे। इन सब का आखिर जिम्मेदार कौन ?
19 Jul 2021 11:54AM,by: Anurag patel
बारिश होने से धान की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिला है। प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसल लगे खेतों में दरार पड़ने लगा था। जिसके चलते किसान चिंतित थे। मानसून के वापस लौटने से धान की रोपाई करने वाले किसानों को चिंता से मुक्त कर दिया है। बता दें कि बारिश से उमस वाली गर्मी से भी थोड़ा छुटकारा मिला है।
19 Jul 2021 10:58AM,by: Anurag patel
बीते रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन ने बेहतरीन पारी का प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए 86 रन जोड़े। इस मैच के साथ शिखर धवन ने एक रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे इंटरनेशनल में धवन सबसे तेज 6000 रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। बता दें कि धवन ने 140 परियों में 6000 रन बना लिया है। वहीं सौरभ गांगुली ने 147 परियों में 6000 रन पूरे किए थे। इंटरनेशनल वनडे : शिखर धवन ने तोड़ा गांगुली का रिकार्ड
19 Jul 2021 08:02AM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ. खूबलाल बघेल की जयंती पर वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में किया गया है। इस मौके पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल रहेंगे। डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल
19 Jul 2021 06:08AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








