Anurag patel

Generic placeholder image

दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूरे देशवाशियों को ICAR के 93 वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। श्री तोमर वर्चुअल माध्यम की मदद से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि "कोविड-19 की प्रतिकूल परिस्थिति में भी हमारे देश के किसानों की कड़ी मेहनत और वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान के कारण ही इस संकट की घड़ी में भी कृषि क्षेत्र देश की विशाल जनसंख्‍या एवं पशुधन का भरण-पोषण करने में पूरी तरह से सक्षम व पूरी तरह ताकतवर साबित हुआ है।" उन्होंने कृषि क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए सभी श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने 'किसान सारथी' नामक सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित इंटरफेस मंच भी जारी किया, जो राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के साथ स्थानीय स्तर पर कृषि का समर्थन करने के लिए एक बुद्धिमतापूर्ण/कुशल ऑनलाइन कृषि प्रौद्योगिकी मंच है।

16 Jul 2021 12:45PM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

मध्यप्रदेश। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने विदिशा हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाएँ।" उन्होंने कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। बता दें कि बीते गुरुवार रात लाल पठार में एक कुएं में एक बच्चा गिर गया। जब लोग उसे बचाने पहुंचे तो पूरा कुआं ही धंस गया। कुएं के आसपास भारी भीड़ होने के कारण लगभग 40 लोग उसमें गिर गए थे। बता दें कि राज्य सरकार ने इस घटना में घायल होने वाले लोगों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद व इलाज मुफ्त करने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

16 Jul 2021 12:39PM,
by: Anurag patel