किसानों के लिए मददगार होगा 'किसान सारथी', कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से लिया जा सकेगा सुझाव

feature-top

किसानों को कृषि की सही जानकारी और सुझाव से संबंधित एक डिजिटल प्लेटफार्म "किसान सारथी" लांच किया गया है। इसके माध्यम से किसान सीधे कृषि विज्ञान केंद्र(KVK) से जुड़े वैज्ञानिकों से कृषि से संबंधित सलाह ले सकते है। किसानों को सही समय में जानकारी मिल सकेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इसे प्लेटफार्म को किसानों के हित में बताया है। इस संबंध में तोमर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "किसान सारथी" एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म, जो किसानों को सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है।"


feature-top
feature-top