सहायक प्राध्यापक के पद हेतु विजय कश्यप चयनित, संघर्ष और मेहनत से दिलाई सफलता

feature-top

मगरलोड। ग्राम खिसोरा निवासी विजय कश्यप का चयन रसायन शास्त्र के पद पर सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार व पूरे गांव में खुशी की लहर है। ये वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में रसायन शास्त्र के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। बता दें इससे पहले इनका चयन दो बार व्याख्याता एलबी के लिए हो चुका है। गुरुघासीदास महाविद्यालय कुरूद में संविदा सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवा दे चुके है। बता दें कि ये बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे है। संघर्ष और मेहनत की बदौलत आज विजय अपने मुकाम पर पहुंचे है।


feature-top
feature-top