छत्तीसगढ़: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

feature-top

महासमुंद। राज्य में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसते नजर आ रही है। आज महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है तस्करों द्वारा ट्रक में पानी टंकी में गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिसे महासमुंद पुलिस ने टेमरी नाका के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर ट्रक वहीं छोड़कर भाग निकले। जानकारी अनुसार 2.50 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बता दें कि पुलिस वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।


feature-top