बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी टैलेंटेड एक्टर्स में से एक है। इन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल खूब जीता है। आज पंकज त्रिपाठी का 45वां जन्मदिन है। बॉलीवुड फिल्मों में पंकज त्रिपाठी को अपने खास अभिनय के लिए भी जाना जाता है। ये 'गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, बरेली की बर्फी, मसान लुका-छुपी, कागज, न्यूटन, स्त्री, मिमी' जैसे बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके है। फैंस इनके फिल्मों को लेकर बेसब्री से इंतजार करते रहते है। हैप्पी बर्थडे पंकज त्रिपाठी : आज जाने उनकी बेहतरीन फिल्में
05 Sep 2021 10:39AM,by: Anurag patel
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि 'डॉक्टर राधाकृष्णन एक दार्शनिक और विद्वान के रूप में विश्व-विख्यात थे। यद्यपि उन्होंने अनेक उच्च पदों को सुशोभित किया, परंतु वे चाहते थे कि उन्हें एक शिक्षक के रूप में ही याद किया जाए। डॉक्टर राधाकृष्णन ने एक श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।'
05 Sep 2021 08:29AM,by: Anurag patel
रायपुर। आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया।" सीएम ने आगे कहा कि "डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
05 Sep 2021 05:27AM,by: Anurag patel
टोक्यो पैरालिंपिक के मेंस सिंगल एसएल4 बैडमिंटन फाइनल में भारत के सुहास एल यथिराज ने इतिहास रचते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा "टोक्यो #Paralympics में @dmgbnagar सुहास एल. वाई. के रजत पदक जीतने पर प्रदेशवासियों की ओर से ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।"
05 Sep 2021 04:35AM,by: Anurag patel
आज शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार 122 शिक्षकों को सम्मानित करेगी। बता दें कि इस बार ऐसे शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कोरोना काल के दौरान उल्लेखनीय काम किए है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आज शिक्षक दिवस पर हम दिल्ली के शिक्षकों को #StateTeachersAwards से सम्मानित करने जा रहे हैं। दिल्ली की शिक्षा क्रांति के असली नायक हमारे शिक्षक हैं जो दिनरात मेहनत कर दिल्ली के बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दे रहें है और सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा पीछे ना रहे।"
05 Sep 2021 03:48AM,by: Anurag patel
सात नवंबर से विशेष रामायण यात्रा ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी अनुसार इस यात्रा की शुरुआत सफदरजंग स्टेशन से होगी और वापस यहीं आकर खत्म होगी। बताया जा रहा है कि रेलगाड़ी में सभी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी। यह ट्रेन साढ़े सात हजार किलोमीटर का सफर करेगी। बता दें कि इस यात्रा में कुल 17 दिन लगेंगे। इस ट्रेन के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने ट्वीट कर लिखा कि " भारतीय रेल, प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए श्री रामायण यात्रा पर्यटक ट्रेन 7 नवंबर को दिल्ली सफदरगंज स्टेशन से चलाएगी।स्टेट ऑफ आर्ट डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कुल 156 यात्री यात्रा कर सकेंगे।"
05 Sep 2021 03:45AM,by: Anurag patel
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "शिक्षक दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु, शिष्य के चरित्र एवं भविष्य के निर्माता होते हैं, ज्ञान के दीप को प्रज्ज्वलित कर अज्ञानता के तिमिर को हरते हैं। राष्ट्र-निर्माण में निरंतर रत सभी आदरणीय गुरुजनों को शत् - शत् नमन।"
05 Sep 2021 02:48AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









