05 Jan 2021
रायपुर: कोरबा जिले के मनोरम एवं खूबसूरत तथा नव विकसित पर्यटन स्थल सतरेंगा की खूबसूरती और हसदेव नदी का अथाह जल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भा गया। एक रात सतरेंगा के रिसॉर्ट में ठहरने के बाद सुबह यहां की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश-विदेश के पर्यटकों को सतरेंगा आकर वहां की खूबसूरती का आनंद लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है। बस्तर हो या सरगुजा, बिलासपुर हो या बारनवापारा और अब कोरबा का सतरेंगा यहां हर जगह प्राकृतिक सौंदर्य है, रमणीय स्थल है। लोग यहां ज्यादा से ज्यादा आयें और तनाव भरें व्यस्त जीवन में से कुछ आनंद के पल यहां बितायें। श्री बघेल ने सतरेंगा में पर्यटन की दृष्टि से हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां विकसित सुविधाओं की जानकारी कलेक्टर किरण कौशल से ली। मुख्यमंत्री ने सतरेंगा में बने रिसॉर्ट, ओपन आडिटोरियम, बोटिंग की व्यवस्था के साथ-साथ आकर्षक गार्डन की तारीफ की। उन्होंने इस सभी विकास कार्यों और सतरेंगा विकास की भविष्य की तैयार योजना के लिए कलेक्टर कौशल की तारीफ की।
05 Jan 2021 05:17PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1021 नए मामले सामने आए हैं वही 16 लोगों की मृत्यु हुई है।
05 Jan 2021 04:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर पुलिस इन दिनों पुराने गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन में है।सोमवार देर रात एक ऐसी ही बदमाश को पकड़ा गया है। पंडरी पुलिस ने यासीन अली को पकड़ा है। इस इलाके में ये पिछले कुछ दिनों से गांजे का अवैध व्यापार चला रहा था। यासीन के खिलाफ शहर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।अपने जानने वालों में खुद किसी की माफिया की तरह पेश करने वाले यासीन को अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गांजा बेचने की ताक में था बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
05 Jan 2021 04:34PM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल सरकार की 'चोकर एलो' (लाइट ऑफ द आई) परियोजना अगले पांच वर्षों में राज्य भर के लोगों को मंगलवार से नि: शुल्क नेत्र देखभाल प्रदान करेगी। परियोजना के तहत, मोतियाबिंद सर्जरी, चश्मा और आंखों की जांच मुफ्त में की जा सकती है। पहले चरण में, राज्य में 1,200 गांवों और 120 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर होंगे।
05 Jan 2021 04:34PM,by: Ashna Ali
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज राजभवन में 17 दिसंबर 2020 को हुए वर्चुअल बैठक के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि ने वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। राज्यपाल ने इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और उनके अध्यक्ष शिववरण शुक्ल बधाई के पात्र हैं। इसमें प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सार्थक संवाद हुआ था। ऐसे आयोजन से अच्छे विचारों का आदान-प्रदान होता है। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा 17 दिसंबर 2020 को हुई बैठक में प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे। ऐसा पहला अवसर था कि किसी वेबिनार में निजी विश्वविद्यालय एक साथ शामिल हुए हों और लंबे समय तक ऑनलाइन बैठक हुई हो। यह बैठक राज्यपाल सुश्री उइके के मार्गदर्शन में हुआ था। इस बैठक को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।
05 Jan 2021 03:58PM,by: Thaneshwar sahu
पश्चिम बंगाल में चुनावी साल का आगाज हो चुका है। विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। मंगलवार को ममता सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
05 Jan 2021 03:20PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






