05 Jan 2021
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने COVID-19 महामारी का "राजनीतिक रूप से दुरुपयोग" किया है। वैक्सीन का नाम लिए बिना, तिवारी ने कहा, "अपनी 'आत्मानबीर भारत' को साबित करने की उनकी खोज में उन्होंने एक वैक्सीन का लाइसेंस दिया है, जिसके चरण 3 के परीक्षण पूरे नहीं हुए हैं।" उन्होंने कहा, "कौन अपने आप को एक वैक्सीन के साथ टीका लगाने जा रहा है जिसकी विश्वसनीयता पर सवालिया निशान हैं?"
05 Jan 2021 01:32PM,by: Ashna Ali
देश में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि बनाया गया था। वहीं, अब जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा को रद कर दिया है। भारत दौरा रद करने से पहले जॉनसन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत न आने पर उन्होंने पीएम मोदी से खेद भी जताया है। माना जा रहा है कि जॉनसन ने कोरोना के नए स्ट्रेन और ब्रिटेन में लगाए गए लॉकडाउन के चलते ये निर्णय लिया है।
05 Jan 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCPA)ने 29 जनवरी से बजट सत्र की सिफारिश की है। इस बार दो भाग में बजट सत्र चलेगा। इसके तहत भाग 1 में 29 जनवरी से 15 फरवरी तक और भाग दो में 8 मार्च से 8 अप्रैल तक बजट सत्र की सिफारिश की है। सूत्रों के अनुसार, सीसीपीए की सिफारिश के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अनुसार, 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। संसद के बजट सत्र के दौरान सभी कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएग। दोनों सदनों की कार्यवाही 4-4 घंटे चलेगी।
05 Jan 2021 12:06PM,by: Thaneshwar sahu
पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंदर बगावत बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिपहसालार रहे सुवेंदु अधिकारी समेत कई विधायकों ने टीएमसी से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। बंगाल की ममता सरकार में खेल मंत्री लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
05 Jan 2021 09:33AM,by: Thaneshwar sahu
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल amucontrollerexams.com पर जारी किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे अब एएमयू प्रवेश परीक्षा 2020 का परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर सहित अन्य जानकारी शेयर करने के बाद परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं तो इसका पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख सकते हैं।इसके अलावा उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
05 Jan 2021 09:19AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







