दंतेवाड़ा : खेल महोत्सव के आगाज से पहले जायजा लेने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा..

feature-top
दंतेवाड़ा । ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने बड़े कमेली में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आज बड़े कमेली पहुँच तैयारियों का जायजा लिया। इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन आज से किया जाएगा। खेल महोत्सव के शुभारंभ पर बस्तर सांसद दीपक बैज व क्षेत्रीय विधायक देवती महेंद्र कर्मा उपस्थित रहेंगे। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि खेल महोत्सव में आसपास के 10 पंचायत के लोग हिस्सा लेंगे। कबड्डी, बॉलीवाल, रस्साखींच आदि महिला-पुरुष की प्रतियोगिता होगी। महोत्सव की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। तुलिका ने आगे बताया कि इस खेल महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का मौहाल है। इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारे के साथ ग्रामीण प्रतिभा को भी निखारा जा सकता है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम रजा उस्मानी, जनपद सदस्य मुकेश कर्मा, सरपंच भीमे तामो आकाश विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे। स्व सहायता समूह की ली बैठक आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने बड़े कमेली पहुँची तुलिका कर्मा ने स्व सहायता समूह की बैठक ली। बैठक में जिपं अध्यक्ष ने महिलाओं को शासन की योजनाओं को विस्तार से बताया साथ उनके मंशा अनुरूप कार्य करने प्रेरित किया। तुलिका ने सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं को खेल महोत्सव के रस्साखींच प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भी अपील की।
feature-top
feature-top