- Home
- टॉप न्यूज़
- कवर्धा
- पटवारियों को लापरवाही पड़ गई भारी, ग्रामीणों की समस्या सुनकर मंत्रीजी बोले- तत्काल हटाओ
पटवारियों को लापरवाही पड़ गई भारी, ग्रामीणों की समस्या सुनकर मंत्रीजी बोले- तत्काल हटाओ

कवर्धाःतहसील सहसपुर लोहारा में पदस्थ चार पटवारियों को अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब करना भारी पड़ा। उनका पंडरिया तहसील में तबादला कर दिया गया। तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को लेकर नाराजगी दर्शाइ थी।
राजस्व शिविर में कैबिनेट मंत्री ने वहां उपस्थित जन समुदाय से अपनी समस्याएं बताने कहा था। उन्होंने कार्यक्रम के बीच में माईक पहंुचवाकर अपनी-अपनी समस्याओं को सार्वजनिक तौर पर बताने कहा। लंबित राजस्व प्रकरणों के आवेदकों ने मंत्री के समक्ष अपने प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण निराकृत करने में विलंब किया जा रहा है। इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर जिन प्रकरणों में निराकरण नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल निराकृत करने का निर्देश दिया। मंत्री ने इस बात पर ध्यान दिया कि कुछ पटवारियों की कार्यशैली को लेकर कई लोगों ने शिकायत की थी। इन पटवारियों में हर्षवर्धन मोटघरे, हितेश शर्मा, नन्दुराम राडेकर, सोमेश्वर सिंह ठाकुर के नाम शामिल है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS