10 Oct 2022
35 गायों की मौत मामले में ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले के बाद गौठान समिति के अध्यक्ष को हटाने के लिए जनपद सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। दरअसल, आज ही ग्राम पंचायत सेल में 35 गायों की मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह कि इन गायों की मौत की वजह भूख निकलकर सामने आयी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। गायों की मौत मामले में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, जांच जारी
10 Oct 2022 01:27PM,by: Imran Khan
रायपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर सहित कई सारी बीमारी थी। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज 82 साल की उम्र में उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। मुलायम के निधन से राजनैतिक गलियारो में शौक की लहर। जिसके बाद देश भर के नेता उनके निधन पर शौक व्यक्त कर रहे है।
10 Oct 2022 01:27PM,by: Imran Khan
गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार 09 अक्टूबर का दिन एक बार फिर प्रदेश के लिए चमकीला रहा जब कयाकिंग के, के-वन 500 मीटर इवेंट में कौशल नंदिनी ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियो का यह अब तक का 11वां पदक है।
10 Oct 2022 01:27PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में सरकार आरक्षण मामले पर विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। इसकी जानकारी खुद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दी है। बताया गया कि 17 अक्टूबर को राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अगर सहमति बन गई तो सरकार इसी महीने एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी। इस सत्र के साथ ही आरक्षण मुद्दे पर राजनीतिक लड़ाई की जमीन तैयार हो जाएगी। आरक्षण पर विधानसभा का सत्र बुला सकती है सरकार - कवासी लखमा
10 Oct 2022 01:26PM,by: Imran Khan
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक ने राइफल से खुद को गोली मार ली। उसने सुबह 10 बजे के करीब थाने में बने बैरक के पास सुसाइड किया। डेढ़ माह में इसी थाने में यह सुसाइड की दूसरी घटना है। उस समय यहीं ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाने में सिपाही ने खुद को मारी गोली:मौके पर ही मौत
10 Oct 2022 01:26PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






