10 Oct 2022
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में जाति व्यवस्था को खत्म करने की बात कही थी, रविवार को कानपुर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि समुदाय के पास पहुंचे। जाति व्यवस्था पर फिर से टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकार देने का कानून अकेले बदलाव नहीं ला सकता है, बल्कि इसके लिए दिमाग और दिल को बदलने की जरूरत है। संघ प्रमुख यहां ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में बोल रहे थे।
10 Oct 2022 01:14AM,by: Imran Khan
दिल्ली के सुंदर नगरी में एक हिंदू युवक मनीष की हत्या के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विरोध कार्यक्रम 'विराट हिंदू सभा' का आयोजन किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि मनीष की हत्या जिहादी तत्वों के कारण हुई है।
10 Oct 2022 01:13AM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले प्रत्याशी शशि थरूर ने पार्टी के साथियों को अपना संदेश सुनाया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके वोट मांगा है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने 38 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, मैं आपसे आने वाले अध्यक्षीय चुनाव के लिए वोट मांग रहा हूं। 17 अक्टूबर को ये चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, हम सभी जानतै हैं कि इस समय हम कांग्रेस के अंदर ही बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे सामने पार्टी की रिवाइव करने और 2024 में भाजपा को टक्कर देने योग्य बनाने की चुनौती है। वहीं कई पार्टियां अपने अंदर के लोकतंत्र का उदाहरण देती हैं, हालांकि कोई अन्य पार्टी ऐसा नहीं कर पाई है। हमें गर्व है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी का मजबूत करने के फैसलों को स्वीकार किया और इससे लोग हमारी पार्ट की तरफ आकर्षित होंगे। हम केवल कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की भावना से लड़ रहे हैं।
10 Oct 2022 01:13AM,by: Imran Khan
उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में इन दिनों जबरदस्त बरसात हो रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों के अलावा दक्षिण के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी भारी बारिश से चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि, ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की पिछले महीने ही विदाई हो गई थी, लेकिन उसके बाद फिर से बारिश ने दस्तक दी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अभी भारी बारिश से छुटकारा नहीं मिलने वाला। उधर, तमिलनाडु में अगले पांच दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने वाली है। इसके अलावा, तमिलनाडु, रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक भारी बरसात के आसार हैं। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के इलाकों में अगले 24 घंटे तक तेज बारिश होती रहेगी।
10 Oct 2022 01:13AM,by: Imran Khan
अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने खास प्लान बनाया है। पार्टी भारत जोड़ो यात्रा की तरह कर्नाटक चुनावों से पहले प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचने के लिए पूरे राज्य में इसी तरह की पदयात्रा आयोजित करेगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने आए कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अगले कुछ महीनों में तीन यात्रा आयोजित करेगी, जो प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया ये खास प्लान
10 Oct 2022 01:13AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






