पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का इंटरनल मामला, असली लड़ाई भाजपा के खिलाफ : खरगे

feature-top
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की वास्तविक लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के साथ है, जो देश में राजनीतिक, लोकतांत्रिक और सामाजिक माहौल को ''खराब'' कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों में लोकतंत्र पर सवाल उठाने का भारतीय जनता पार्टी के पास कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या कोई जानता है कि भाजपा में अध्यक्ष पद का चुनाव कैसे होता है।।।।। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे खरगे ने कहा, ''पिछले सात दशक में कांग्रेस ने जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्माण किया था, उसे कमजोर किया गया है और असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है ... हमारी असली लड़ाई भाजपा और संघ के खिलाफ है, जो देश के राजनीतिक, लोकतांत्रिक और सामाजिक वातावरण को खराब कर रहे हैं।'' प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये खरगे ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है, जो देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए सबसे आगे है।
feature-top