कांग्रेस के अंदर बहुत चुनौतियां, अध्यक्ष के चुनाव से पहले शशि थरूर ने बताया अपना एजेंडा

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले प्रत्याशी शशि थरूर ने पार्टी के साथियों को अपना संदेश सुनाया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके वोट मांगा है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने 38 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, मैं आपसे आने वाले अध्यक्षीय चुनाव के लिए वोट मांग रहा हूं। 17 अक्टूबर को ये चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, हम सभी जानतै हैं कि इस समय हम कांग्रेस के अंदर ही बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे सामने पार्टी की रिवाइव करने और 2024 में भाजपा को टक्कर देने योग्य बनाने की चुनौती है। वहीं कई पार्टियां अपने अंदर के लोकतंत्र का उदाहरण देती हैं, हालांकि कोई अन्य पार्टी ऐसा नहीं कर पाई है। हमें गर्व है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी का मजबूत करने के फैसलों को स्वीकार किया और इससे लोग हमारी पार्ट की तरफ आकर्षित होंगे। हम केवल कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की भावना से लड़ रहे हैं।


feature-top