20 Aug 2022
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर पुलिस की बैठक ले रहे हैं. बैठक कंट्रोल रूम स्थित सी फोर बिल्डिंग में हो रही हैं. गृहमंत्री के साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद है. गृहमंत्री साहू रायपुर जिले में क्राइम को लेकर रायपुर रेंज के IG के साथ एसएसपी से बातचीत कर रहे हैं. इस मौके पर ASP, CSP समेत कई थानों के प्रभारी भी मौजूद हैं.
20 Aug 2022 10:29AM,by: Imran Khan
धमतरी: जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम हिन्दू संगठन की तरफ से भव्य दही हांडी महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में किया गया. पिछले कई सालों से श्री राम हिंदू संगठन धमतरी प्रदेश वासियों के लिए भव्य दही हांडी महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है.आयोजन में दही हांडी फोड़ने के लिए प्रतिभागियों ने भी अपना दमखम लगाया. दही हांडी महोत्सव की प्रतियोगिता को सफल बनाने खूब जोरआजमाइश हुई. डीजे लाइट और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस महोत्सव में जिले के आसपास के गांवों और क्षेत्रों के लोग भी कार्यक्रम देखने पहुंचे. धमतरी में कृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई वाला दही हांडी महोत्सव
20 Aug 2022 10:28AM,by: Imran Khan
पंडरिया : सतनाम पंथ के गुरु बालक दास जी की जयंती ग्राम कुंडा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पूजा अर्चना ,दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया. पवित्र जैतखाम और गुरुजी के छायाचित्र की विशेष पूजा अर्चना कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया. गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलने संकल्प लिया गया. गुरु घासीदास बाबा के पुत्र गुरु बालक दास की जयंती सतनामी पारा, सतनाम भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ सभी ने संकल्प लिया. बाबा के बताएं मार्गों पर चलकर समाज राष्ट्र को सर्वोपरी मानते हुए जनहित में कार्य करते रहेंगे. पंडरिया के कुंडा में मनाई गई गुरु बालक दास की जयंती
20 Aug 2022 10:25AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों लगातार कम हो रही है. पॉजिटिविटी दर 5.61 प्रतिशत है. शुक्रवार को प्रदेश में हुए 3 हजार 353 सैंपलों की जांच में 188 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 19 जिलों से 188 कोरोना संक्रमित पाए गए. बेमेतरा, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, मुंगेली और बीजापुर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला. 3 की मौत कोरोना से हुई है. प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीज की संख्या 1641 है. छत्तीसगढ़ में कम हो रहे कोरोना मरीज
20 Aug 2022 10:24AM,by: Imran Khan
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही वन मंडल में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है. हाथी ग्रामीणों की फसल के साथ उनके घरों को भी निशाना बना रहा है. देर रात एक ग्रामीण के बाड़ी में हाथी के घुस जाने के बाद अचानक हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई. घटना की सूचना पर वन विभाग और मरवाही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मरवाही में गजराज का आतंक
20 Aug 2022 10:23AM,by: Imran Khan
दुर्ग: भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में मरोदा ओवरब्रिज के ऊपर से कूदकर खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा के तहत गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया था. जिसके बाद युवती ने मरोदा ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी. पुलिस ने परिजनों और युवती के परिजनों के आधार पर जांच कर पूरे मामले में कार्रवाई की. भिलाई में खुदकुशी के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार
20 Aug 2022 10:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









