20 Aug 2022
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश भर में अपराध होते हैं, लेकिन राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सरकार उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करती है। गहलोत ने कहा, "वे (भाजपा) इसे 'जंगल राज' कहेंगे, लेकिन लोग सब कुछ समझते हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं।" उनका यह बयान जालौर में नौ साल के एक दलित लड़के की उसके शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आया है।
20 Aug 2022 06:30AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके आवास पर करीब 14 घंटे की सीबीआई छापेमारी के बाद कहा कि उनका कंप्यूटर और फोन जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा, "मेरे परिवार ने उनके साथ सहयोग किया। हमने कोई भ्रष्टाचार या गलत नहीं किया है। हम डरते नहीं हैं। हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है," उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अच्छे कार्यों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीबीआई ने मेरा कंप्यूटर, फोन जब्त किया : सिसोदिया
20 Aug 2022 05:22AM,by: Babuaa Desk
गूगल प्ले-स्टोर ना हो गया है, ऐसा लगता है कि चोरों का सबसे बड़ा अड्डा हो गया है। आए दिन गूगल प्ले-स्टोर पर फर्जी एप्स की पहचान होती है। कुछ दिन पहले ही करीब 10 ऐसे एप्स को गूगल प्ले-स्टोर से हटाया गया था जो यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे और उनके फोन में मैलवेयर डाल रहे थे और अब साइबर सिक्योरिटी के शोधकर्ताओं ने 35 ऐसे एप्स की पहचान की है जो एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में मैलवेयर डाल रहे थे, हालांकि गूगल ने अभी तक इन एप्स को एप-स्टोर से नहीं हटाया है।
20 Aug 2022 04:57AM,by: Imran Khan
स्पाइसजेट एयरलाइन की मुंबई-दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) विमान में एक मई को 13 यात्रियों को आई चोट के मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कार्रवाई की है। डीजीसीए ने इस मामले में सह-पायलट के इनपुट को नजरअंदाज करने के दोषी पाए गए पायलट-इन-कमांड (PIC) के लाइसेंस को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि एक मई को मुंबई से दुर्गापुर जा रहे बोइंग बी737 विमान को उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा था जिसके परिणामस्वरूप कुछ यात्रियों को चोटें आई थीं। बता दें कि डीजीसीए इससे पहले विमान रखरखाव इंजीनियर और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को भी हटा दिया था।
20 Aug 2022 04:57AM,by: Imran Khan
जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात जहां एक तरफ मथुरा समेत पूरे ब्रज में कान्हा के जन्म को उत्सव मनाया जा रहा था, दूसरी तरफ वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह हादसा मंगला आरती के दौरान हुआ। यह वर्ष में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के अवसर पर होती है। मंगला आरती के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी थी। इसी दौरान मंदिर के गेट नंबर एक और चार पर कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गए, जिससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। किसी तरह पुलिस ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकाला। भीड़ के दबाव के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। हादसे के वक्त मंदिर में डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत कई अफसर मौजूद थे, फिर भी भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल हो गए।
20 Aug 2022 04:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






