18 Aug 2022

Generic placeholder image

हर साल आज 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. विश्व फोटोग्राफी दिवस फोटोग्राफी की कला, शिल्प, विज्ञान और इतिहास का एक वार्षिक, विश्वव्यापी उत्सव है. यह सबसे महत्वपूर्ण कला के रूपों में से एक है. फोटोग्राफी किसी की भावनाओं और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का एक साधन है. हेनरिक इबसेना की एक प्रसिद्ध कहावत है जिसमें उन्होंने कहा है कि, 'एक तस्वीर एक हजार शब्दों के बराबर होती है . कभी-कभी तस्वीरें, शब्दों की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से भावना व्यक्त करती हैं .कई लोगों के लिए, फोटोग्राफी उनका शौक होने के साथ-साथ जुनून भी है. 19वीं सदी की शुरुआत से फोटोग्राफी उद्योग प्रगति कर रहा है और मील का पत्थर साबित हुआ है.कैमरा तकनीकि में प्रगति के कारण आज डिजिटल फोटोग्राफी ने फोटोग्राफी के सभी पुराने संस्करणों को बदल दिया है. क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस

18 Aug 2022 11:02PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में विकसित किए जा रहे कृष्णकुंज में सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण की शुरूआत करेंगे. सीएम बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्णकुंज’ विकसित किए जा रहे हैं. जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के एवं जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गुलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल, आंवला के वृक्षों का रोपण किया जाएगा. आज जन्माष्टमी के मौके पर छत्तीसगढ़ में कृष्णकुंज की होगी शुरुआत

18 Aug 2022 11:02PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को आगाह करते हुए कहा कि यदि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश को 'हिन्दू राष्ट्र' में तब्दील करने का प्रयास किया तो भारत का हश्र भी पाकिस्तान जैसा हो जाएगा. गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने भाजपा पर सिर्फ धर्म के नाम पर चुनाव लड़ने और इसे जीतने का आरोप लगाया. गहलोत भाजपा-शासित गुजरात में बुधवार से अपनी दो-दिवसीय यात्रा पर हैं, ताकि इस साल दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकें.

18 Aug 2022 11:02PM,
by: Imran Khan