18 Aug 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के मुखियां भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर सेवा समर्पण का आयोजन किया जायेगा, जिसमे नगर निगम तीन दिनों तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर चलाएगा। इस शिविर में देश के फेमस डॉक्टर्स लोगों का इलाज करेंगे। 23 अगस्त को मुख्यम्नत्री बघेल के जन्मदिन यादगार बनाने रायपुर नगर निगम द्वारा सेवा समर्पण स्वास्थ्य शिविर चलाया जायेगा, जिसका रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से दो दिनों के लिए शुरू हो जायेगा, शिविर का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 21 से 23 अगस्त तक किया जायेगा, जहां रायपुर, हैदराबाद एवं मुंबई के अपने विभागों के स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इस शिविर में ऐसे लोगों को लाभ मिल पायेगा जो पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे है।

18 Aug 2022 11:17AM,
by: Imran Khan