18 Aug 2022

Generic placeholder image

राज्य शासन द्वारा 19 अगस्त को ’श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ के दिन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह ’श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ पर नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री दुकाने बंद रहेगी। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा शुष्क दिवस तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पशुवध गृह बंद रखने के संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। शुष्क दिवस में प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरंेट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे। जिला, संभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

18 Aug 2022 11:21AM,
by: Imran Khan